DC vs MI: मुंबई इंडियन्स के खिलाफ जीत की तलाश में उतरेगी दिल्ली कैपिटल्स

IPL DC vs MI: आईपीएल 2024 के 43वां मुकाबला अरुण जेटली स्टेडियम मे दिल्ली कैपिटल्स और मुंबई इंडियंस के बीच खेल जाना है। दोनों टीमों के बीच अब तक कुल 34 मैच खेले गए हैं। इनमें से मुंबई ने 19 मैचों जीत हासिल की है। वहीं, दिल्ली को 15 मैचों में जीत मिली है।

IPL 2024 DC vs MI (image credit-social media)

IPL DC vs MI: आईपीएल 2024 के 43वें मैच में दिल्ली कैपिटल्स की भिड़ंत मुंबई इंडियंस के साथ होगी। इस सीजन हुई पहली भिड़ंत में मुंबई ने पंत की सेना को 29 रन से पटखनी दी थी। दोनों टीम दोपहर साढ़े तीन बजे से दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में भिड़ेंगी। डीसी और एमआई मौजूदा सीजन में दूसरी बार आमने-सामने होंगी।

बतादें कि दोनों जब सात अप्रैल को मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में टकराईं तो डीसी को 29 रन से हार का मुंह देखना पड़ा था। ऐसे में दिल्ली अब घर पर मुंबई से हार का हिसाब चुकता करने की फिराक में होगी। डीसी ने 9 मैचों में से चार जीते हैं और पॉइंट्स टेबल में छठे पायदान पर है। चलिए, आपको दोनों की संभावित प्लेइंग इलेवन के बारे में बताते हैं।

गेंदबाजी दिल्ली की चिंता

दिल्ली कैपिटल्स के गेंदबाजों का प्रदर्शन आईपीएल 2024 में बेहद शर्मनाक रहा है। एनरिक नॉर्किया ने लगभग हर मुकाबले में दिल खोलकर रन लुटाए हैं। वहीं, मुकेश कुमार और खलील अहमद भी रनों पर लगाम लगाने में नाकाम रहे हैं। कुलदीप यादव ने अच्छी गेंदबाजी की है, पर उनको दूसरे छोर से साथ नहीं मिल सका है।

मुंबई को अपने आखिरी मुकाबले में राजस्थान (आरआर) रॉयल्स के हाथों 9 विकेट से करारी शिकस्त झेलनी पड़ी थी। हालांकि, हार के बावजूद एमआई की प्लेइंग इलेवन में बदलाव की संभावना नहीं है। ‘हिटमैन’ रोहित शर्मा को इस सीजन में बाएं हाथ के तेज गेंदबाजों ने तीन बार आउट किया है। ऐसे में डीसी रोहित के खिलाफ खलील अहमद को आजम सकती है। एमआई के स्टार तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह के निशाने पर पंत होंगे।

दिल्ली बनाम मुंबई हेड टु हेड
दोनों टीमों के बीच अब तक कुल 34 मैच खेले गए हैं। इनमें से मुंबई ने 19 मैचों जीत हासिल की है। वहीं, दिल्ली को 15 मैचों में जीत मिली है। मुंबई ने दिल्ली के खिलाफ खेले गए पिछले तीन मुकाबलों में जीत हासिल की है। वहीं, अरुण जेटली स्टेडियम में दोनों टीमों के बीच 11 मैच हुए हैं। इनमें से मुंबई ने पांच और दिल्ली ने छह मैच जीते हैं। 

दोनो टीमों की संभावित प्लेइंग-11
मुंबई इंडियंस: ईशान किशन (विकेटकीपर), रोहित शर्मा, सूर्यकुमार यादव, तिलक वर्मा, हार्दिक पांड्या (कप्तान), टिम डेविड, नेहल वढेरा, मोहम्मद नबी, गेराल्ड कोएत्जी, पीयूष चावला, जसप्रीत बुमराह। [इम्पैक्ट सब: नुवान तुषारा]।

दिल्ली कैपिटल्स: पृथ्वी शॉ, जेक फ्रेजर-मैकगर्क, अभिषेक पोरेल, शाई होप, ऋषभ पंत (कप्तान/विकेटकीपर), ट्रिस्टन स्टब्स, अक्षर पटेल, कुलदीप यादव, एनरिक नॉर्त्जे/जे रिचर्डसन, खलील अहमद, मुकेश कुमार। [इम्पैक्ट सब: रसिख सलाम]

Back to top button