इन राशियों पर होगी विष्णुजी की कृपा, धन की होगी बरसात

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार राशिफल को निकालते समय ग्रह-नक्षत्र की गणना का विश्लेषण किया जाता है। दैनिक राशिफल ग्रह-नक्षत्र की चाल पर आधारित होता है, जिसमें सभी राशियों का दैनिक राशिफल विस्तार से बताया जाता है।

हिन्दू धर्म में ज्योतिष आकलन का बहुत महत्व होता है। ग्रहों के चाल आपके दैनिक राशिफल का आकलन किया जाता है। हर राशि का स्वामी ग्रह होता है। 9 मई 2024 को गुरुवार है। गुरुवार के दिन भगवान विष्णु जी की पूजा-उपासना का विधान है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, इस दिन विष्णु जी के पूजन से जीवन के सभी कष्टों से मुक्ति मिलती है और पैसों से जुड़ी दिक्कतें भी दूर होती हैं। ज्योतिषीय गणनाओं के अनुसार, गुरुवार का दिन कुछ राशि वालों के लिए शुभ, तो कुछ राशि वालों को जीवन में मुश्किलों का सामना करना पड़ सकता है। 

मेष राशि

मेष राशि के जातकों वालों के लिए कल दिन फलदायी रहने वाला है। कल कोई मनोकामना पूरी होगी और आपको अपने काम में सफलता मिलेगी। कल आपकी ताकत और आत्मविश्वास में अच्छी वृद्धि होगी। आसानी होगी। आप अपने काम में जो मेहनत कर रहे हैं, उसमें आपको कल अच्छे परिणाम मिलने की संभावना बन रही है

वृष 
आज का दिन आपके लिए मिश्रित रूप से फलदायक रहने वाला है। आपको अपनी सेहत के प्रति सचेत रहना होगा। यदि आपने कोई बड़ा जोखिम उठाया, तो इससे आपको नुकसान हो सकता है। आपकी फिजूलखर्ची धन खर्च बढ़ सकता है। आपकी कोई प्रिय वस्तु यदि खो गई थी, तो वह आपको प्राप्त हो सकती है। 

मिथुन
आप परिवार में चल रही समस्याओं को नजर अंदाज न करें। आपको कुछ अजनबी लोगों से दूरी बनाकर रखनी होगी। ससुराल पक्ष का कोई व्यक्ति आपसे किसी पारिवारिक समस्या को लेकर बातचीत कर सकता है। आप किसी को बिना मांगे सलाह ना दें, नहीं तो बाद में आपको पछतावा होगा

कर्क
आज का दिन आपके लिए उत्तम रहने वाला है। आप अपनी संतान के लिए कोई सरप्राइज गिफ्ट लेकर आ सकते हैं। परिवार में आपके कुछ नए शत्रु उत्पन्न हो सकते हैं। आपको जीवनसाथी की भावनाओं का सम्मान करना होगा। नव विवाहित जातकों के जीवन में किसी नए मेहमान की दस्तक हो सकती है। 

सिंह
आज का दिन आप किसी से कोई झूठा वादा न करें। वैवाहिक जीवन खुशनुमा रहेगा, क्योंकि आज आपके और आपके साथी के बीच जो दूरियां चल रही थी, वह दूर होगी। आप कहीं घूमने फिरने जाने के प्लानिंग करेंगे। परिवार में  किसी धार्मिक कार्यक्रम का आयोजन हो सकता है। 

कन्या
आज के दिन आप अपनी अच्छे सोच से कार्यक्षेत्र में एक नई जगह बनाएंगे। आपके सहयोगियों का आपको पूरा साथ मिलेगा। जल्दबाजी के कारण आपसे काम में कुछ गड़बड़ी होने की संभावना है। आप किसी कानूनी मामले में कोई बात गुप्त ना रखें, नहीं तो विरोधी उसका फायदा उठा सकते हैं।

तुला
आज का दिन राजनीति में कार्यरत लोगों के लिए अच्छा रहने वाला है। आपको किसी बड़े नेता से मिलने का मौका मिलेगा। आप अपने घर की आंतरिक साज सज्जा में बदलाव ला सकते हैं। परिवार में चल रही आपसी कलह आपके लिए सिर दर्द बनेगी। आप किसी को कोई वादा बहुत ही सोच विचार कर करें। 

वृश्चिक
आज आपके निर्णय लेने की क्षमता की सराहना होगी। आप कोई रहस्य परिवार के सदस्यों के सामने आ सकता है। आप अपनी माताजी से  अपने मन की इच्छा को लेकर बातचीत कर सकते हैं। आपको अपनी संतान से किसी किए हुए वादे को पूरा करना होगा।

धनु
आज का दिन आप अपने बिजनेस में कुछ नई योजनाओं की शुरुआत कर सकते हैं। आप  अपनी आय को बढ़ाने के प्रयासों में तेजी लाएंगे। व्यस्तता के कारण परिवार के सदस्यों को समय नहीं दे पाएंगे। आपको कुछ मौसमी बीमारी अपनी चपेट में ले सकती है, जिनसे बचने के लिए आपको चतुर बुद्धि का प्रयोग करना होगा। 

मकर
आज का दिन आपके खर्चे तो बेतहाशा होंगे, जिस कारण आपको आमदनी थोड़ी कम होगी। आप किसी के कहने में आकर अत्यधिक धन व्यय ना करें और अपनी शान शौकत  पर कुछ लगाम लगाएं। पिताजी का कोई पुराना रोग फिर से उभर सकता है, जो आपको परेशान करेगा। 

कुंभ
आज का दिन आपको जिम्मेदारियां तो मिलेंगी,और आपको समय रहते उसे पूरा करना होगा। आपके अधिकारी आपके काम से प्रसन्न रहेंगे। आप कोई नई प्रॉपर्टी खरीदने का मन बन सकता है।  जो लोग शेयर मार्केट से जुड़े हैं, उन्हें  निवेश थोड़ा संभलकर करना होगा।

मीन  
आज का दिन आप अपने काम से मतलब रखें , दूसरे के मामले में न पड़े, अन्यथा लड़ाई झगड़ा हो सकता है। आपको काम की अधिकता रहने के कारण तनाव बना रहेगा, जिसका असर आपके काम पर भी रहेगा। आपको अपने परिवार में किसी सदस्य की ओर से कोई निराशाजनक सूचना मिल सकती है।

Back to top button