NEET पेपर लीक में बायोलॉजी लेक्चरर गिरफ्तार, NTA का हिस्सा रह चुकी है मनीषा मांधारे

NEET UG 2026 Paper Leak: नीट पेपर लीक मामले में सीबीआई ने दूसरे मास्टरमाइंड को भी गिरफ्तार कर लिया है। यह आरोपी एक महिला और बायोलॉजी की लेक्चरर है और उसका नाम मनीषा गुरुनाथ मांधारे है।

NEET UG 2026 Paper Leak Master Mind: नीट-यूजी 2026 पेपर लीक मामले में CBI को एक और बड़ी लीड हाथ लगी है. जांच एजेंसी ने एक ऐसे मास्टरमाइंड को गिरफ्तार किया है जो NTA की अपनी एक्सपर्ट और पुणे की सीनियर बॉटनी टीचर है. इस मास्टरमाइंड का नाम मनीषा गुरुनाथ मंधारे हैं. मनीषा को दिल्ली से गिरफ्तार किया गया है.

आरोप है कि उन्होंने NTA एक्सपर्ट होने का फायदा उठाकर बॉटनी और जूलॉजी के प्रश्नपत्रों तक अपनी पहुंच बनाई. परीक्षा से पहले ही छात्रों को स्पेशल क्लास के नाम पर असली सवाल रटा दिए. सीबीआई ने पिछले 24 घंटों में 6 जगहों पर छापेमारी की. अब तक 9 आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है.

एनटीए ने बनाया था एक्सपर्ट

CBI ने शनिवार को इस बारे में एक बयान जारी किया। इस बयान के मुताबिक मनीषा गुरुनाथ मांधारे को एक गहन जांच के बाद गिरफ्तार किया गया है। वह नीट यूजी 2026 परीक्षा की प्रक्रिया में शामिल थी। मनीषा को एनटीए ने बतौर एक्सपर्ट शामिल किया था। सीबीआई ने बताया कि उसके पास बॉटनी और जूलॉजी के प्रश्न पत्रों की पूरी एक्सेस थी।

मनीषा की भूमिका के बारे में विस्तार से बताते हुए सीबीआई ने कहाकि अप्रैल 2026 में मंधारे ने पुणे की मनीषा वाघमारे के जरिए संभावित नीट परीक्षा उम्मीदवारों को जुटाया। इसके बाद इन छात्रों के लिए अपने पुणे निवास पर कोचिंग क्लासेस चलाईं।

एनटीए ने बनाया था एक्सपर्ट

सीबीआई ने शनिवार को इस बारे में एक बयान जारी किया। इस बयान के मुताबिक मनीषा गुरुनाथ मांधारे को एक गहन जांच के बाद गिरफ्तार किया गया है। वह नीट यूजी 2026 परीक्षा की प्रक्रिया में शामिल थी। मनीषा को एनटीए ने बतौर एक्सपर्ट शामिल किया था।

सीबीआई ने बताया कि उसके पास बॉटनी और जूलॉजी के प्रश्न पत्रों की पूरी एक्सेस थी। मनीषा की भूमिका के बारे में विस्तार से बताते हुए सीबीआई ने कहाकि अप्रैल 2026 में मंधारे ने पुणे की मनीषा वाघमारे के जरिए संभावित नीट परीक्षा उम्मीदवारों को जुटाया। इसके बाद इन छात्रों के लिए अपने पुणे निवास पर कोचिंग क्लासेस चलाईं।

Back to top button