
Delhi Police कांस्टेबल का फिजिकल टेस्ट टला, बारिश के चलते बदली परीक्षा की तारीख
Delhi Police Constable Recruitment 2026: भारी बारिश और खराब मौसम के चलते 22 अगस्त को होने वाला PE&MT स्थगित, अब 10 सितंबर 2026 को होगा फिजिकल टेस्ट।
Delhi: दिल्ली पुलिस कांस्टेबल भर्ती परीक्षा 2025 के अभ्यर्थियों के लिए जरूरी अपडेट सामने आया है। दिल्ली पुलिस ने कांस्टेबल (एग्जीक्यूटिव) पद के लिए होने वाले Physical Endurance & Measurement Test (PE&MT) को स्थगित कर दिया है। यह टेस्ट 22 अगस्त 2026 को आयोजित होना था, लेकिन भारी बारिश और खराब मौसम के कारण इसे टाल दिया गया है।
22 अगस्त का PE&MT हुआ स्थगित
दिल्ली पुलिस की ओर से जारी आधिकारिक नोटिस के मुताबिक, 22 अगस्त 2026 को निर्धारित PE&MT अब तय तारीख पर नहीं होगा। खराब मौसम और भारी बारिश को देखते हुए विभाग ने अभ्यर्थियों की सुरक्षा के मद्देनजर परीक्षा स्थगित करने का फैसला लिया है।
जिन उम्मीदवारों को 22 अगस्त को PE&MT में शामिल होना था, उन्हें अब संशोधित शेड्यूल के अनुसार परीक्षा देनी होगी।
अब 10 सितंबर को होगा फिजिकल टेस्ट
दिल्ली पुलिस ने स्थगित किए गए PE&MT की नई तारीख भी जारी कर दी है। 22 अगस्त 2026 को होने वाला PE&MT अब 10 सितंबर 2026 को आयोजित किया जाएगा।
इसलिए जिन उम्मीदवारों का फिजिकल टेस्ट 22 अगस्त को निर्धारित था, उन्हें अब 10 सितंबर 2026 को परीक्षा केंद्र पर उपस्थित होना होगा।
यह भी पढ़ें…
तिहाड़ जेल में बंद पूर्व सांसद सज्जन कुमार का निधन, 1984 दंगा मामले में थे दोषी…
उम्मीदवारों को क्या करना चाहिए?
अभ्यर्थियों को सलाह दी जाती है कि वे दिल्ली पुलिस की आधिकारिक वेबसाइट पर जारी नोटिस और संशोधित शेड्यूल को जरूर चेक करें। उम्मीदवार अपने PE&MT एडमिट कार्ड, परीक्षा केंद्र, रिपोर्टिंग टाइम और अन्य जरूरी निर्देशों की जानकारी आधिकारिक अपडेट के आधार पर ही प्राप्त करें।
यह भी पढ़ें…
CNG भरते समय पंप पर हुआ जोरदार धमाका, दिल्ली में मचा हड़कंप; एक की मौत
Delhi Police PE&MT 2026: महत्वपूर्ण जानकारी
- भर्ती: दिल्ली पुलिस कांस्टेबल (एग्जीक्यूटिव)
- टेस्ट: Physical Endurance & Measurement Test (PE&MT)
- पुरानी तारीख: 22 अगस्त 2026
- नई तारीख: 10 सितंबर 2026
स्थगित करने का कारण: भारी बारिश और खराब मौसम
उम्मीदवारों को सलाह है कि वे नई तारीख को ध्यान में रखते हुए अपनी तैयारी जारी रखें और परीक्षा से संबंधित किसी भी नए अपडेट के लिए आधिकारिक नोटिस जरूर देखें।
यह भी पढ़ें…





