
Etawah के स्वतंत्रता सेनानियों की गाथा पर मंथन, पूर्व IPS की किताब ने खींचा ध्यान
पूर्व IPS हरीश कुमार की पुस्तक ‘उत्तर प्रदेश का स्वतंत्रता संग्राम और इटावा’ पर हुई चर्चा, वीर सेनानियों के संघर्ष और बलिदान को नई पीढ़ी तक पहुंचाने पर दिया जोर।
Etawah: इटावा के स्वतंत्रता संग्राम के गौरवशाली इतिहास और क्षेत्र के वीर सेनानियों के योगदान को लेकर सोमवार को पुस्तक परिचर्चा कार्यक्रम का आयोजन किया गया। भाग्यनगर ब्लॉक के पसईपुर केशमपुर स्थित सहकारी समिति संघ परिसर में आयोजित इस कार्यक्रम में प्रदेश सरकार के पूर्व कृषि राज्यमंत्री लाखन सिंह राजपूत मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए।
पुस्तक परिचर्चा का केंद्र पूर्व पुलिस उपमहानिरीक्षक (आईपीएस) हरीश कुमार की पुस्तक ‘उत्तर प्रदेश का स्वतंत्रता संग्राम और इटावा’ रही। कार्यक्रम के दौरान वक्ताओं ने पुस्तक में दर्ज स्वतंत्रता आंदोलन से जुड़े प्रसंगों और इटावा तथा आसपास के क्षेत्रों के स्वतंत्रता सेनानियों के योगदान पर विस्तार से चर्चा की।
इटावा के वीरों के योगदान को किया याद
मुख्य अतिथि लाखन सिंह राजपूत ने कहा कि इटावा और आसपास के क्षेत्रों के वीरों ने देश की आजादी की लड़ाई में महत्वपूर्ण योगदान दिया था। उनके संघर्ष, त्याग और बलिदान को इतिहास में उचित स्थान मिलना चाहिए।
उन्होंने कहा कि स्थानीय इतिहास और स्वतंत्रता संग्राम से जुड़े दस्तावेजों एवं घटनाओं को संकलित कर सुरक्षित रखना बेहद जरूरी है। इससे आने वाली पीढ़ियों को अपने क्षेत्र के गौरवशाली अतीत की जानकारी मिल सकेगी।
यह भी पढ़ें…
विकसित भारत बनाने की हमारा भी है संकल्प:Yogi
नई पीढ़ी को इतिहास से जोड़ने पर जोर
लाखन सिंह राजपूत ने कहा कि इतिहास पर आधारित पुस्तकें केवल जानकारी का माध्यम नहीं होतीं, बल्कि वे नई पीढ़ी को अपनी जड़ों और विरासत से जोड़ने का काम करती हैं। ऐसी पुस्तकों के माध्यम से युवाओं में राष्ट्रभक्ति और देशप्रेम की भावना को भी मजबूत किया जा सकता है।
परिचर्चा में मौजूद वक्ताओं ने पूर्व IPS हरीश कुमार के प्रयास की सराहना करते हुए कहा कि ‘उत्तर प्रदेश का स्वतंत्रता संग्राम और इटावा’ जैसी पुस्तकें स्थानीय इतिहास को सहेजने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं।
कार्यक्रम के दौरान इटावा के स्वतंत्रता आंदोलन से जुड़े इतिहास, क्षेत्रीय सेनानियों के संघर्ष और उनके योगदान को नई पीढ़ी तक पहुंचाने की आवश्यकता पर विशेष जोर दिया गया।
यह भी पढ़ें…





