
राजस्थान में ड्राफ्ट वोटर लिस्ट जारी, SIR के तहत मतदाता सूची का व्यापक पुनरीक्षण
Rajasthan News: राजस्थान में विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) कार्यक्रम के तहत मंगलवार को ड्राफ्ट वोटर लिस्ट जारी की जाएगी। यह सूची राज्य निर्वाचन विभाग की आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध होगी, जहां मतदाता अपना नाम, बूथ और विधानसभा क्षेत्र की जानकारी देख सकते हैं।
ड्राफ्ट सूची में स्थायी रूप से शिफ्ट हुए और BLO द्वारा सत्यापित मतदाताओं के नाम शामिल होंगे। वहीं, जिन मतदाताओं का नाम पिछली SIR में नहीं था या जिन्होंने आवश्यक दस्तावेज जमा नहीं किए, उनके नाम अलग सूची में दिखाए जाएंगे। ऐसे लगभग 16 लाख मतदाताओं को नोटिस जारी किया जाएगा ताकि वे अपना पक्ष रख सकें।
97% मतदाताओं को दस्तावेज जमा करने की जरूरत नहीं
राज्य के मुख्य निर्वाचन अधिकारी नवीन महाजन के अनुसार, राजस्थान में कुल 5.48 करोड़ मतदाताओं में से केवल 16.46 लाख (करीब 3%) को दस्तावेज जमा करने होंगे। अन्य 97 प्रतिशत मतदाताओं की जानकारी पहले ही अपडेट और सत्यापित हो चुकी है। औसतन हर मतदान केंद्र पर केवल 30 मतदाता दस्तावेज जमा करेंगे।
दावे और आपत्तियों के लिए समयसीमा
ड्राफ्ट वोटर लिस्ट जारी होने के बाद 16 दिसंबर से 15 जनवरी तक मतदाता अपने दावे और आपत्तियां दर्ज कर सकते हैं। इस दौरान नोटिस जारी कर सुनवाई और वेरिफिकेशन की प्रक्रिया पूरी की जाएगी। यदि किसी का नाम सूची से गायब है या गलत तरीके से हटाया गया है, तो उसे पूरा मौका दिया जाएगा।
बिना सुनवाई नाम नहीं हटाया जाएगा
निर्वाचन आयोग ने स्पष्ट किया है कि बिना सुनवाई के किसी भी मतदाता का नाम वोटर लिस्ट से नहीं हटाया जाएगा। इसके अलावा, असंतुष्ट मतदाता कलेक्टर या मुख्य निर्वाचन अधिकारी के पास अपील कर सकते हैं।
यह भी पढ़ें…
उदयपुर में नेत्रा मंटेना की शादी में पहुंचे ट्रंप के बेटे… बॉलीवुड और हॉलीवुड सितारों ने सजाया संगीत
नए मतदाताओं का नाम जोड़ने की प्रक्रिया
निर्वाचन विभाग ने सभी कलेक्टरों को निर्देश दिए हैं कि मतदाताओं को अपना नाम जांचने के लिए प्रेरित किया जाए। जिनका नाम सूची में नहीं है, वे फॉर्म-6 और घोषणा पत्र के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं। साथ ही, जो युवा 1 अप्रैल, 1 जुलाई और 1 अक्टूबर 2026 तक 18 वर्ष के हो जाएंगे, वे एडवांस फॉर्म-6 भरकर वोटर लिस्ट में नाम जोड़ सकते हैं।
यह भी पढ़ें…
सरकारी दफ्तर में अफसर के ठुमके…लिपिस्टिक लगाकर ओढ़ी चुनरी
सूची का साझा होना और ऑनलाइन उपलब्धता
ड्राफ्ट वोटर लिस्ट को राज्य निर्वाचन विभाग, सभी DEO की वेबसाइट और मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के साथ साझा किया जाएगा। इसके अलावा, एब्सेंट, शिफ्टेड, डेड और पहले से एनरॉल्ड वोटर्स की सूची भी ऑनलाइन उपलब्ध रहेगी।
इस प्रक्रिया के माध्यम से राजस्थान की वोटर लिस्ट और अधिक सटीक, पारदर्शी और अपडेटेड होगी, जिससे आगामी चुनावों में मतदाता अपने अधिकार का सहज रूप से प्रयोग कर सकेंगे।
यह भी पढ़ें…
94 वर्षीय ‘गोल्डन ग्रैंडमा’ ने एशियाई चैंपियनशिप में जीते चार स्वर्ण, बनीं देश की प्रेरणा





