
चिनहट में ट्रैफिक सुधार की कवायद तेज… कमता चौराहे पर डीसीपी पूर्वी ने किया निरीक्षण
Lucknow News: लखनऊ के चिनहट इलाके में मंगलवार दोपहर यातायात और सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस प्रशासन सक्रिय नजर आया। डीसीपी पूर्वी ने एसीपी विभूतिखंड के साथ कमता चौराहे का स्थलीय निरीक्षण किया। यह निरीक्षण पूर्वी जोन में अपराध नियंत्रण, जनसुरक्षा और सुगम यातायात व्यवस्था सुनिश्चित करने के उद्देश्य से किया गया।
निरीक्षण के दौरान डीसीपी पूर्वी ने अयोध्या–लखनऊ हाईवे पर यातायात की वर्तमान स्थिति का बारीकी से जायजा लिया। उन्होंने चौराहे पर लगने वाले जाम के प्रमुख कारणों, पैदल यात्रियों की सुरक्षा, सड़क पार करने में होने वाली परेशानियों और संभावित दुर्घटनाओं के बिंदुओं का गहन आकलन किया। इस दौरान थाना चिनहट पुलिस और कमता चौकी के पुलिसकर्मी भी मौके पर मौजूद रहे।
अतिक्रमण और ट्रैफिक नियमों पर सख्ती
डीसीपी पूर्वी ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि कमता चौराहे और आसपास के क्षेत्रों में अवैध अतिक्रमण के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए। उन्होंने स्पष्ट कहा कि सड़क किनारे अवैध ठेले, वाहन खड़े करने और अतिक्रमण के कारण यातायात बाधित होता है, जिससे जाम और दुर्घटनाओं की आशंका बढ़ जाती है। ऐसे मामलों में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
पीक आवर्स में बढ़ेगी पुलिस तैनाती
निरीक्षण के दौरान डीसीपी पूर्वी ने पीक आवर्स में अतिरिक्त पुलिस बल तैनात करने के निर्देश दिए। साथ ही ट्रैफिक सिग्नल प्रणाली को दुरुस्त रखने, जरूरत पड़ने पर डायवर्जन व्यवस्था लागू करने और ट्रैफिक पुलिस को सक्रिय रूप से तैनात करने पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि प्रभावी पुलिसिंग से यातायात व्यवस्था सुचारु रहेगी और आम लोगों को जाम से राहत मिलेगी।
यह भी पढ़ें…
लखनऊ में दिनदहाड़े युवक पर जानलेवा हमला, लोहे की रॉड से खेला खूनी खेल
आमजन की सुविधा पर विशेष ध्यान
डीसीपी पूर्वी ने अधिकारियों को यह भी निर्देशित किया कि किसी भी व्यवस्था के दौरान आम जनता को अनावश्यक असुविधा न हो। पैदल यात्रियों, बुजुर्गों, महिलाओं और बच्चों की सुरक्षा को प्राथमिकता देने के निर्देश दिए गए। उन्होंने कहा कि यातायात व्यवस्था में सुधार से न केवल जाम की समस्या कम होगी, बल्कि सड़क दुर्घटनाओं पर भी प्रभावी नियंत्रण संभव होगा।
यह भी पढ़ें…
UP News: खेल- खेल में खाया कनेर का फल, दो बहनों समेत 3 बच्चियों की मौत
लगातार निरीक्षण से मजबूत होगी व्यवस्था
पुलिस प्रशासन की ओर से बताया गया कि पूर्वी जोन में यातायात और सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करने के लिए लगातार ऐसे निरीक्षण किए जा रहे हैं। कमता चौराहे जैसे संवेदनशील और व्यस्त इलाकों पर विशेष निगरानी रखी जा रही है, ताकि शहरवासियों को सुरक्षित और सुगम यातायात सुविधा मिल सके।
यह भी पढ़ें…





