राहुल गांधी के ‘वोट चोरी’ के आरोपों को चुनाव आयोग ने बताया गैर-जिम्मेदाराना

Election Commission Vs Rahul Gandhi: राहुल गांधी ने चुनाव आयोग पर गड़बड़ी करने के आरोप लगाए थे। इसके साथ ही उन्होंने धमकी भरे अंदाज में कहा था कि इसमें शामिल अधिकारियों को छोड़ा नहीं जाएगा

कांग्रेस नेता राहुल गांधी के ‘वोट चोरी’ वाले बयान पर चुनाव आयोग (ईसी) ने कड़ी प्रतिक्रिया दी है। आयोग ने सभी चुनाव अधिकारियों से कहा है कि वे ऐसे ‘गैर-जिम्मेदाराना और निराधार’ बयानों पर ध्यान न दें और पूरी निष्पक्षता और पारदर्शिता के साथ अपना काम करते रहें।

राहुल गाँधी का आरोप
कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने शुक्रवार को चुनाव आयोग पर बीजेपी के साथ मिलकर चुनाव में वोट की चोरी का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि आयोग बिहार में मतदाता सूची की विशेष जांच (एसआईआर) के जरिए ‘वोट चोरी’ कर रहा है, ताकि सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) को फायदा हो। राहुल ने दावा किया कि विपक्ष की अपनी जांच में इस ‘चोरी’ का पक्का सबूत मिला है। उन्होंने चेतावनी दी कि आयोग में शामिल लोग, चाहे ऊपर से नीचे तक, कोई भी बख्शा नहीं जाएगा।

सिद्धारमैया का दावा- राहुल गांधी के पास हैं सबूत
कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्धारमैया ने एक दिन पहले दावा किया है कि कांग्रेस नेता राहुल गांधी के पास लोकसभा चुनाव के दौरान ‘वोट चोरी’ के आरोपों से जुड़े सबूत मौजूद हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि राहुल गांधी 5 अगस्त को बंगलूरू में प्रदर्शन करेंगे और चुनाव आयोग के अधिकारियों से मिलकर इस मामले में दस्तावेज सौंपेंगे।

यह भी पढ़ें…

Prajwal Revanna: कर्नाटक सेक्स स्कैंडल मामले में प्रज्वल रेवन्ना रेप के दोषी, कल सजा…

चुनाव आयोग के पास छिपने की कोई जगह नहीं बचेगी: राहुल गाँधी
राहुल ने अपनी जांच को “एटम बम” की संज्ञा दी और कहा कि इसके सामने आने पर चुनाव आयोग के पास छिपने की कोई जगह नहीं बचेगी। उन्होंने दावा किया कि जांच में ऐसे सबूत मिले हैं, जो आयोग की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाते हैं।

यह भी पढ़ें…

राष्ट्रीय मुद्दों पर चर्चा न करने पर विपक्ष का हंगामा, कार्यवाही कुछ देर के लिए स्थगित

चुनाव आयोग जारी किया बयान
चुनाव आयोग ने यह भी कहा कि चुनाव प्रक्रिया को पारदर्शी और भरोसेमंद बनाए रखने के लिए वह लगातार निगरानी कर रहा है और जरूरी कदम उठाए जा रहे हैं। बता दें कि हाल ही में राहुल गांधी ने कहा था कि भारत में वोट की चोरी हो रही है और चुनाव प्रक्रिया पर लोगों का भरोसा कम हुआ है। इसी के जवाब में चुनाव आयोग ने यह बयान जारी किया है।

यह भी पढ़ें…

उपराष्ट्रपति चुनाव के लिए निर्वाचक मंडल की लिस्ट तैयार, जल्द जारी होगा अधिसूचना

Back to top button