गाजियाबाद में AC ब्लास्ट का खौफनाक मंजर, बम धमाके जैसी आवाज; एक की मौत

AC Blast Viral Video: गाजियाबाद के पटेल नगर इलाके में शनिवार तड़के एक सर्विस सेंटर में भीषण आग से इलाके में अफरा तफरी का माहौल बन गया. तीन मंजिला इमारत पूरी तरह से आग की चपेट में आ गई

AC Blast Viral Video: उत्तर प्रदेश से आए दिन आग लगने की खबरें सामने आ रही हैं. थोड़े दिन पहले जहां गाजियाबाद की गौर ग्रीन एवेन्यू सोसायटी में आग लग गई थी. वहीं, अब यहां के पटेल नगर स्थित एक एयर कंडीशनर सर्विस सेंटर में देर रात भीषण आग लग गई. इससे इलाके में अफरा-तफरी मच गई. घटना की सूचना मिलते ही फायर स्टेशन से अग्निशमन अधिकारी समेत कई फायर टेंडर मौके के लिए रवाना किए गए. आग इतनी भयावह थी कि एसी सिलिंडर और कंप्रेसर में लगातार धमाके होते रहे, जिससे दो कार और 10 मोटरसाइकिलें भी जल गईं।

एक बुजुर्ग की मौत

कुल आठ दमकल की गाड़ियां आग को बुझा रही थी इसी दौरान काम करने वाले कर्मचारी त्रिलोकी नाथ जिनकी उम्र 80 वर्ष थी, उनका दम घुटने से मौत हो गयी. गनीमत यह रही कि उसे दौरान मकान में आठ लोग और थे जो फिलहाल सही सलामत है. पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है.

ये भी पढ़े- UP News: लापरवाह डॉक्टरों पर डिप्टी सीएम का चला हंटर, 5 बर्खास्त, CMO भी…

हादसे की जांच शुरू

दमकल विभाग ने शुरुराती जांच में इसे एसी कम्प्रेशर फटना ही मान रही है. जबकि विस्तृत जांच बाद में होगी. इस हादसे में काफी ज्यादा आर्थिक नुकसान भी हुआ है. गनीमत रही कि इसके अलावा कोई बहुत बड़ा नुकसान नहीं हुआ. जबकि हादसे में किसी की लापरवाही रही या नहीं, ये भी अब जांचा जाएगा.

ये भी पढ़े- UP News: स्मार्ट मीटर विवाद ने बढ़ाई ऊर्जा मंत्री AK शर्मा की मुश्किलें, जा सकती है कुर्सी!

यहां बता दें कि इससे पहले भी एसी फटने या कम्प्रेशर फटने की कई घटनाएं गाजियाबाद एनसीआर में हो चुकी हैं. जिसको लेकर भी सावधानी बरतने की अपील की गयी है. एसी की समय-समय पर सर्विस भी करवाएं.

ये भी पढ़े- UP News: योगी सरकार की जीरो टॉलरेंस नीति का कमाल, NCRB डेटा में टॉप पर यूपी

Back to top button