Aamir Khan बिश्नोई गैंग के निशाने पर, तीसरी शादी को ‘लव जिहाद’ बताकर दी धमकी

आमिर खान को लॉरेंस बिश्नोई गैंग से धमकी मिली है. दरअसल एक्टर की गौरी स्प्रैट संग तीसरी शादी को लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने लव जिहाद बताया है

बॉलीवुड के ‘मिस्टर परफेक्टनिस्ट’ आमिर खान (Aamir Khan) की मुश्किलें बढ़ती नजर आ रही हैं। सलमान खान के बाद अब लॉरेंस बिश्नोई गैंग (Lawrence Bishnoi Gang) के निशाने पर आमिर खान आ गए हैं। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे एक पोस्ट और कथित ऑडियो क्लिप में बिश्नोई गैंग की तरफ से आमिर खान को उनकी तीसरी शादी को लेकर सीधे तौर पर धमकी दी गई है।

लॉरेंस बिश्नोई के भाई ने जारी की धमकी

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे पोस्ट में खुद को लॉरेंस बिश्नोई का भाई बताने वाले आरजू बिश्नोई और टायसन बिश्नोई (लॉरेंस बिश्नोई ग्रुप) का नाम सामने आया है। इस पोस्ट की शुरुआत “जय श्री राम, जय सीता राम” से की गई है।

वायरल पोस्ट में लिखा गया है: “ये जो हमारी संस्कृति के खिलाफ हमारे देश में लव जिहाद के नाम पर आमिर खान जैसे लोग इसे बढ़ावा दे रहे हैं, हम इसे बर्दाश्त नहीं करेंगे और इसका जवाब बहुत जल्द दिया जाएगा। यह चीज हमारे सनातन धर्म और देश के खिलाफ है।”

आगे लिखा गया है, “हमारा देशवासियों और भाई-बहनों से वादा है कि जो भी इस घटिया हरकत को बढ़ावा देगा, उसको हम अपने तरीके से जवाब देंगे। ये जो स्टारडम के नाम पर इस चीज को बढ़ावा दे रहे हैं, हम इनकी सांसें दबा देंगे।”

हालांकि Livenewindia इस कथित ऑडियो और सोशल मीडिया पोस्ट की प्रामाणिकता की स्वतंत्र रूप से पुष्टि नहीं करता हैं।

तीसरी शादी के बाद से विवादों में हैं आमिर

आमिर खान ने 5 जुलाई 2026 को अपनी करीबी दोस्त गौरी स्प्रैट (Gauri Spratt) के साथ मुंबई में एक निजी समारोह के दौरान तीसरी शादी रचाई थी। शादी के बाद से ही आमिर खान को सोशल मीडिया पर जमकर ट्रोल किया जा रहा है।महाराष्ट्र सरकार के मंत्री नितेश राणे ने तो आमिर खान को सोशल मीडिया और बयानों में ‘लव जिहाद का ब्रांड एंबेसडर’ तक कह दिया था, जिसके बाद से यह विवाद और गहरा गया।

ये भी पढ़े- Awarapan 2: बदली इमरान हाशमी की किस्मत, ‘आवारापन 2’ के लिए मिले करोड़ों

‘लव जिहाद’ के आरोपों पर आमिर का जबाब

हाल ही में एक इंटरव्यू में आमिर खान ने ‘लव जिहाद’ के आरोपों को खारिज करतए हुए कहा था कि उनका परिवार बेहद समावेशी (Inclusive) है और उनके यहां कभी किसी का धर्म परिवर्तन नहीं कराया गया। आमिर खान ने बताया कि उनकी सभी शादियां (रीना दत्ता, किरण राव और अब गौरी स्प्रैट) सिविल मैरिज रही हैं।

आमिर ने स्पष्ट किया कि, “मेरी तीसरी पत्नी गौरी हिंदू भी नहीं हैं, वह क्रिश्चियन हैं। हमारी शादियों में कभी धर्म या धर्म परिवर्तन आड़े नहीं आया।” आमिर ने यह भी कहा कि उनकी दोनों बहनें और बेटी ईरा खान भी हिंदू परिवारों में ब्याही गई हैं।

ये भी पढ़े- Aamir Khan का बड़ा खुलासा, सोनम वांगचुक से इंस्पायर नहीं था ‘3 Idiots’ का रैंचो

Back to top button