जीजू’ संग स्विमिंग पूल में नजर आईं Alia Bhatt, हसंते हुए दिए पोज

Alia Bhatt-Ishaan Mehra Photo: आलिया भट्ट की बहन शाहीन भट्ट पिछले महीने एक पोस्ट के जरिए ये बताया था कि वो इन दिनों फिटनेस कोच ईशान मेहरा को डेट कर रही हैं। अब ईशान के साथ आलिया भट्ट पूल में साथ दिखाई दिए हैं।

Alia Bhatt-Ishaan Mehra Photo: बॉलीवुड एक्ट्रेस आलिया भट्ट ने बताया कि उनका सोमवार थोड़ा सुस्त चल रहा था, लेकिन जब उन्होंने पूल बूट कैंप किया, तो उनका मूड बेहतर हो गया और एनर्जी बढ़ गई। आलिया भट्ट ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक तस्वीर शेयर की। इस फोटो में वह अपने फिटनेस ट्रेनर ईशान मेहरा के साथ स्विमिंग पूल में नजर आ रही हैं। दोनों पूल के किनारे कैमरे की तरफ देखकर मुस्कुराते हुए पोज दे रहे हैं।

‘जीजू’ संग नजर आईं आलिया भट्ट

आलिया भट्ट ने अपनी पोस्ट में कैप्शन लिखा, “ग्लूमी मंडे’ प्लस ‘अ पूल बूट कैंप पावर्ड बाय ईशान मेहरा।” यानी सोमवार थोड़ा सुस्त था, लेकिन उनके ट्रेनर ईशान मेहरा के साथ किए गए पूल बूट कैंप ने उनके दिन को बेहतर बना दिया।Alia Bhatt Ishaan mehra

लोगों का मजेदार रिएक्शन

एक शख्स ने आलिया से सवाल किया, ‘आखिर रणबीर कहां हैं?’ वहीं एक और शख्स ने लिखा, ‘रणबीर को ये तस्वीर देखकर जलन हो सकती है।’ एक अन्य यूजर ने लिखा, ‘मेरी फेवरेट आलिया काफी खुश दिख रही है।’ एक अन्य यूजर ने सवाल किया, ‘कैमरे के पीछे शाहीन हैं या फिर रणबीर?’ एक और नेटिजन ने लिखा, ‘बहन शाहीन कहां हैं…उनको भी बुला लेती।’ इस तरह के कई मजेदार रिएक्शन देखने को मिले। वैसे बता दें, हाल के दिनों में ही शाहीन ने अपने प्यार का ऐलान किया। ईशान के साथ वो पहली बार नए साल की वेकेशन पर नजर आईं, जिस पर भट्ट और कपूर परिवार दोनों साथ गए थे। इतना ही नहीं इसके बाद ईशान के लिए शाहीन ने खास पोस्ट लिखकर अपने प्यार का ऐलान किया।

शाहीन ने जब किया प्यार का खुलासा

पिछले महीने की बात है. शाहीन भट्ट ने ईशान के बर्थडे पर उन्हें दुनियावालों से रू-ब-रू करवाया था. शाहीन ने ईशान के साथ कुछ खूबसूरत तस्वीरें इंस्टाग्राम पर शेयर की थीं. उन्होंने तस्वीर शेयर करते हुए लिखा था, “हैप्पी बर्थडे, सनशाइन.” शाहीन के उस पोस्ट पर कई लोगों ने कमेंट कर ईशान को बर्थडे विश किया था

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Shaheen Bhatt (@shaheenb)

इन फिल्मों में नजर आएंगी आलिया

आलिया भट्ट इस तस्वीर के साथ-साथ अपनी अपकमिंग फिल्मों को लेकर भी सुर्खियों में हैं। आलिया भट्ट फिल्म जी ले जरा (Jee Le Zara) को लेकर चर्चा में हैं, जिसमें वो प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) और कैटरीना कैफ (Katrina Kaif) के साथ दिखेंगी। फिल्म लव एंड वॉर (Love & War) में वो अपने पति रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor) और विक्की कौशल (Vicky Kaushal) के साथ धमाल मचाने वाली हैं। आलिया भट्ट और ईशान मेहरा की तस्वीर को लेकर आपकी क्या राय, कमेंट करके हमें जरूर बताएं।

Kamal Haasan ने 70 की उम्र में दिए इंटीमेट सीन, भड़के लोग बोले- ‘हे भगवान…

Back to top button