
“Melody Queen Alka Yagnik की दर्दभरी कहानी: हियरिंग प्रॉब्लम ने रोकी सिंगिंग, इंटरव्यू में छलका दर्द”
Alka Yagnik साल 2024 से हियरिंग की एक प्रॉब्लम से जूझ रही हैं. वहीं एक लेटेस्ट इंटरव्यू में सिंगर ने बताया कि वे इस वजह से सिंगिंग असाइनमेंट नहीं ले पा रही हैं.
अल्का याग्निक (Alka Yagnik) पिछले 2 सालों से सिंगिंग की दुनिया और लाइमलाइट से पूरी तरह दूर हैं. न वो कोई गाना रिकॉर्ड कर रही हैं और न ही कोई शो कर रही हैं. अल्का याग्निक ने 2024 में सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए बताया था कि वो रेयर बीमारी से ग्रस्त हैं जिसकी वजह से वो गाना नहीं गा सकती हैं. लेटेस्ट इंटरव्यू में अपने स्वास्थ्य के बारे में अलका ने एक नया अपडेट शेयर किया है और सिंगर ने ये भी बताया कि वह अभी भी इस समस्या से पीड़ित हैं।
बीमारी की वजह से नहीं ले पा रहीं सिंगिंग असाइनमेंट
लेटेस्ट इंटरव्यू में अलका ने अपनी बीमारी के बारे में बात की और फिर से दोहराया कि वह अभी भी उस बीमारी से जूझ रही हैं, जिसकी वजह से वे सिंगिंग असाइनमेंट भी नहीं ले पा रही हैं. बावजूद इसके ‘मेलोडी क्वीन’ ने भारत के तीसरे सबसे बड़े नागरिक सम्मान से सम्मानित किए जाने पर आभार जताया. इसे लेकर अलका ने कहा, “मेरी बेटी ने मुझे बताया. यह सुनकर मुझे बहुत खुशी हुई. मैं भारत सरकार का शुक्रिया अदा करना चाहूंगी कि उन्होंने मुझे इस सम्मान के लिए चुना.”
जब उनसे पूछा गया कि क्या उन्हें इस सम्मान की उम्मीद पहले से थी, तो सिंगर ने बड़े ही शांत और संयमित अंदाज़ में जवाब दिया, “सच कहूं तो नहीं. यह जब भी मिलता है, इसका वलेकम ही होता है.”
ये भी पढ़े- Mahira Sharma: फिर बनेगी बॉलीवुड-क्रिकेट की जोड़ी? सिराज के वीडियो ने बढ़ाई हलचल
अलका याग्निक को साल 2024 में बीमारी का पता चला था
अलका याग्निक ने सबसे पहले 2024 में एक डिटेल्ड इंस्टाग्राम पोस्ट के ज़रिए अपनी बीमारी के बारे में बताया था कि वह एक रेयर ‘सेंसरी न्यूरल नर्व हियरिंग लॉस’ (सुनने की शक्ति में कमी) से जूझ रही हैं, जो एक वायरल इंफेक्शन के कारण हुई थी. इसे एक “अचानक लगा बड़ा झटका” बताते हुए, उन्होंने अपने फैंस से उन्हें अपनी प्रार्थनाओं में याद रखने की गुज़ारिश की थी. तब से, उन्होंने गाने के कोई नए प्रोजेक्ट नहीं लिए हैं. उन्होंने कहा था, “कंपोजर कभी-कभार मेरे पास आते रहते हैं.लेकिन मैं ऐसा नहीं कर पा रही हूं,”
उनका आखिरी रिकॉर्ड किया गया गाना ‘अमर सिंह चमकीला’ का ‘नरम कालजा’ था, जिसे इम्तियाज़ अली ने निर्देशित किया था और ए.आर. रहमान ने संगीत दिया था.
ये भी पढ़े- Dhurandhar 2 का फाइनल सीन हुआ वायरल, ‘ओए ओए’ ने मचाया तहलका




