
CJP प्रदर्शन के बीच अनुराग कश्यप, प्रकाश राज समेत इन बॉलीवुड सितारों ने सरकार पर बोला हमला
CJP Protest: राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के जंतर-मंतर पर कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) द्वारा मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) में कथित अनियमितताओं और मुख्य चुनाव आयुक्त के खिलाफ किए जा रहे विरोध प्रदर्शन को लेकर राजनीतिक पारा गर्म है। इस बीच, बॉलीवुड के कई दिग्गज कलाकार और फिल्ममेकर खुलकर इस प्रोटेस्ट के समर्थन में उतर आए हैं।
फिल्ममेकर अनुराग कश्यप, एक्टर प्रकाश राज, और गीतकार वरुण ग्रोवर सहित कई हस्तियों ने सोशल मीडिया के जरिए सरकार और पुलिस प्रशासन की कार्रवाई पर तीखा सवाल उठाया है।
अनुराग कश्यप का कड़ा रुख
अपनी बेबाक राय के लिए जाने जाने वाले फिल्ममेकर अनुराग कश्यप ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर एक के बाद एक कई पोस्ट शेयर कर सरकार पर तंज कसा है। उन्होंने अपनी एक पोस्ट में लिखा, “दो डरपोक, 40 हजार गुलाम, लाखों बहादुर।” इसके अलावा एक अन्य पोस्ट में उन्होंने बिना नाम लिए प्रशासनिक व्यवस्था पर तीखे कटाक्ष किए।
View this post on Instagram
वहीं, अभिनेता प्रकाश राज ने भी सीजेपी प्रोटेस्ट का समर्थन करते हुए सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया। उन्होंने कहा, “आपकी पुलिस और फोर्स हमारी आवाज को अरेस्ट नहीं कर सकती है।” वीडियो के साथ उन्होंने कैप्शन में लिखा कि जनता के लोकतांत्रिक अधिकारों को दबाया नहीं जा सकता।
ये भी पढ़े-‘Shekhar Tonite’ फिनाले में नजर आने वाले थे नाना पाटेकर, शेखर सुमन ने कैंसिल किया
वरुण ग्रोवर ने भी उठाए सवाल
गीतकार और लेखक वरुण ग्रोवर ने भी प्रदर्शनकारियों पर की गई सुरक्षा पाबंदियों और पुलिस कार्रवाई की आलोचना की। उन्होंने सोशल मीडिया पर तंज कसते हुए लिखा कि एक शांतिपूर्ण प्रदर्शन को लेकर इतना प्रशासनिक भय समझ से परे है। इसके अलावा, लोक गायिका नेहा सिंह राठौर ने भी सरकार से सवाल करते हुए कहा कि लोकतांत्रिक विरोध प्रदर्शनों के दौरान भारी पुलिस बल तैनात करने के बजाय संवेदनशील मुद्दों पर ध्यान दिया जाना चाहिए।
ये भी पढ़े- सलमान खान ने YouTube पर किया डेब्यू, सामने आया मजेदार वीडियो





