प्रेग्नेंसी के आखिरी पड़ाव में दीपिका पादुकोण, बयां की थर्ड ट्राइमेस्टर का दर्द…

Deepika Padukone: बॉलीवुड एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण जल्द ही अपने दूसरे बच्चे को जन्म देने वाली हैं। अपने तीसरे ट्राइमेस्टर में चल रही दीपिका ने सोशल मीडिया पर प्रेग्नेंसी की एक रिलेटेबल झलक शेयर की है।

बॉलीवुड की ‘मस्तानी’ यानी दीपिका पादुकोण (Deepika Padukone) और रणवीर सिंह (Ranveer Singh) के घर एक बार फिर किलकारियां गूंजने वाली हैं। दीपिका इस वक्त अपनी जिंदगी के सबसे खूबसूरत दौर से गुजर रही हैं और बहुत जल्द अपने दूसरे बच्चे का दुनिया में स्वागत करने वाली हैं। 40 की उम्र में दूसरी बार मां बनने जा रहीं दीपिका ने हाल ही में सोशल मीडिया पर फैंस के साथ अपनी प्रेग्नेंसी लाइफ की एक बेहद खास और मजेदार झलक साझा की है।

तीसरे ट्राइमेस्टर में दीपिका परेशान

दीपिका पादुकोण इस समय अपनी प्रेग्नेंसी के आखिरी चरण यानी तीसरे ट्राइमेस्टर में हैं। शनिवार, 11 जुलाई को एक्ट्रेस ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम हैंडल पर एक वीडियो (Reel) शेयर किया, जो हर गर्भवती महिला की कहानी को बयां करता है।

Image

इस वीडियो में एक प्रेग्नेंट महिला को भारी-भरकम बेबी बंप के साथ झुककर धीरे-धीरे बाथरूम की तरफ जाते हुए दिखाया गया है। दीपिका ने इस मजेदार रील को शेयर करते हुए केवल एक उल्टा स्माइली (Upside-down smiley) इमोजी लगाया। दीपिका का यह पोस्ट सोशल मीडिया पर आते ही वायरल हो गया और फैंस इस पर जमकर प्यार बरसा रहे हैं।

ये भी पढ़े-Ramayana Trailer: रामायण’ के ट्रेलर रिलीज की डेट कंफर्म, इस दिन दिखेगी पहली झलक

बेटी ‘दुआ’ ने दी थी खुशखबरी

रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण ने इसी साल अप्रैल 2026 में अपनी दूसरी प्रेग्नेंसी का आधिकारिक ऐलान किया था। उन्होंने इंस्टाग्राम पर एक बेहद प्यारी तस्वीर शेयर की थी, जिसमें बेटी दुआ सिंह पादुकोण (Dua Singh Padukone) हाथ में प्रेग्नेंसी टेस्ट किट पकड़े नजर आ रही थीं। दुआ के जन्म के लगभग दो साल बाद, कपल अपने दूसरे बच्चे के स्वागत के लिए तैयार है।

हाल ही में रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ की बंपर सफलता के बाद सिंह और पादुकोण परिवार में इस दूसरी खुशखबरी ने खुशियों को दोगुना कर दिया है। फैंस और बॉलीवुड के गलियारों से इस समय दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह को लगातार बधाइयां मिल रही हैं।

ये भी पढ़े-Alia Bhatt: बेस्ट फ्रेंड की प्री-वेडिंग में आलिया ने लूटी महफिल, लुक और डांस दोनों वायरल

Back to top button