साड़ी लुक दिखा में दीपिका का बेबी बंप, रणवीर बोले- मेरा खूबसूरत बर्थडे गिफ्ट

अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट के संगीत में एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण ने साड़ी बेबी बंप फ्लॉन्ट करते हुए बहुत खूबसूरत लग रही हैं। रणवीर सिंह का आज 39 बर्थडे है। रणवीर के बर्थडे से पहले पत्नी दीपिका ने उन्हें खूबसूरत गिफ्ट दिया।

मॉम टू बी दीपिका पादुकोण अपने लेटेस्ट फोटोशूट में अपने बेबी बंप को दिखाते हुए नजर आ रही हैं। बीती शाम अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट की संगीत सेरेमनी थी। इस दौरान दीपिका पादुकोण (Deepika Padukone) और रणवीर सिंह भी फंक्शन में शामिल होने पहुंचे। हालांकि फंक्शन में जाने से पहले दीपिका ने अपनी फोटोज सोशल मीडिया पर शेयर कीं। तस्वीरों में मॉम टू बी पर्पल कलर की शानदार साड़ी में कैमरे के सामने पोज देते हुए बेबी बंप फ्लॉन्ट करते नजर आ रही हैं।

रणवीर का खूबसूरत गिफ्ट

फोटोज में आप देखेंगे कि दीपिका ने पर्पल और सिल्वर कलर की साड़ी पहनती हैं। इसमें उनका बेबी बंप भी साफ नजर आ रहा है। दीपिका ने साड़ी के साथ चोकर पहना है और जूड़ा बनाया हुआ है। फोटोज शेयर कर दीपिका ने लिखा, बस इसलिए कि आज फ्राइडे नाइट है और पार्टी करनी है। उन्होंने रणवीर सिंह को भी टैग किया था। रणवीर ने पोस्ट पर कमेंट किया, हाय…मेरा खूबसूरत बर्थडे गिफ्ट। आई लव यू।

इन दिनों Deepika Padukone नाग अश्विन की फिल्म ‘कल्कि 2898 एडी’ को लेकर चर्चा में बनी हुई हैं। बीते दिनों जहां दीपिका अपनी फिल्म ‘कल्कि 2898 एडी’ के प्रमोशन के दौरान मैटरनिटी फैशन गोल्स के कारण लाइमलाइट में रहीं। वहीं इस बार अंबानी परिवार की पार्टी में मॉम टू बी को स्टाइलिश अंदाज ने देखा गया। अनंत-राधिका के संगीत में दीपिका पादुकोण को बेबी बंप फ्लॉन्ट  करते हुए कातिलाना अदाएं दिखते देखा जा सकता है। मुंबई में अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट की शादी के संगीत समारोह में शामिल होने के लिए दीपिका ने इस पारंपरिक लुक को चुना। 

Back to top button