
‘Kalki 2898AD’ की एक्ट्रेस दिशा कर रही प्रभास को डेट? टैटू हुआ सोशल पर वायरल
‘कल्कि 2898 एडी’ बॉक्स ऑफिस पर गर्दा उड़ा रही है। इसी बीच दिशा पटानी की एक तस्वीर आई जिसमें उनके हाथ का एक टैटू वायरल हो रहा है। फैंस इसको लेकर हैरान हैं।
Disha Patani Prabhas Dating Rumours: दिशा पटानी अपनी फिटनेस और एक्शन मूव्स को लेकर हमेशा सुर्खियों में रहती हैं। इसके अलावा एक्ट्रेस अपनी लव लाइफ को लेकर भी लाइमलाइट बटोरती रहती हैं। टाइगर श्रॉफ से ब्रेकअप के बाद दिशा इन दिनों अपने रूमर्ड बॉयफ्रेंड अलेक्जेंडर एलेक्स के लेकर चर्चा में हैं। वहीं दिशा पटानी की एक तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। जिसमें लोगों का ध्यान एक्ट्रेस के हाथ पर बने टैटू ने खींचा है।
दिशा पाटनी के नए टैटू ने मचाई हलचल
दिशा पटानी के नए टैटू ने सोशल मीडिया पर हलचल मचा दी। लोगों के बीच टैटू पर लिखे नाम ने खलबली मचा दी। अभी तक एक्ट्रेस ने अपने टैटू को लेकर कोई जानकारी नहीं दी है। वहीं दिशा पाटनी के टैटू के वायरल होते ही लोगों ने एलग-अलग तरह के कयास लगाना शुरू कर दिया है। इन सब के बीच इस वायरल तस्वीर में दिशा पटानी के हाथ में दिख रहा PD टैटू का मतलब कुछ और है। सोशल मीडिया पर कुछ यूजर्स का कहना है कि दिशा पटानी ने अपने नाम के साथ उलटफेर की है। बता दें कि अभी तक एक्ट्रेस ने अपने टैटू को लेकर कोई जानकारी नहीं दी है।
एक्ट्रेस Disha Patani के वर्कफ्रंट की बात करें तो हाल ही में वो नाग अश्विन की ‘कल्कि 2898 एडी’ में नजर आई थीं। दूसरी ओर, दिशा पाटनी 2024 में सूर्या और बॉबी देओल स्टारर ‘कंगुवा’ और रोहित शेट्टी के कॉप यूनिवर्स फिल्म ‘सिंघम अगेन’ में अजय देवगन के साथ दिखाई देंगी। वो आखिरी बार फिल्म ‘बड़े मियां छोटे मियां’ में नजर आई थीं। दिशा अक्सर ही किसी ना किसी वजह से लाइमलाइट में बनी रहती है।





