‘काकुड़ा’ का दिलचस्प का ट्रेलर आउट, जानें कब रिलीज होगी फिल्म

Bollywood: सोनाक्षी सिन्हा और रितेश देशमुख अभिनीत फिल्म ‘काकुड़ा’ का धमाकेदार ट्रेलर रिलीज हो गया है। इसे देखने के बाद प्रशंसक, काकुड़ा के श्राप को जानने के लिए और ज्यादा उत्सुक हो उठे हैं। 

Kakuda Trailer Out: सोनाक्षी सिन्हा और रितेश देशमुख की जल्द रिलीज होने जा रही फिल्म ‘काकुड़ा’ का दिलचस्प ट्रेलर रिलीज हो चुका है. यह सोनाक्षी सिन्हा की शादी के बाद पहली फिल्म होगी. रितेश और सोनाक्षी के साथ इस फिल्म में एक्टर साकिब सलीम भी नजर आने वाले हैं। निर्माताओं ने एलान किया कि फिल्म 12 जुलाई को ओटीटी प्लेटफॉर्म जी 5 पर रिलीज होगी। इसी बीच दर्शकों के उत्साह को और ज्यादा बढ़ाने के लिए इसका ट्रेलर जारी कर दिया गया है। 

दिलचस्प है ट्रेलर

काकुड़ा का ट्रेलर काफी दिलचस्प है. बता दें कि इस फिल्म को आदित्य सरपोतदार ने डायरेक्ट किया है. गौरतलब है कि हाल ही में उनकी फिल्म ‘मुंज्या’ रिलीज हुई थी जो कि बॉक्स ऑफिस पर हिट हो चुकी है. इसके बाद अब आदित्य एक और इसी तरह की फिल्म लेकर तैयार है.

सोनाक्षी सिन्हा ने भी शेयर किया ट्रेलर

सोनाक्षी सिन्हा ने भी अपने सोशल मीडिया हैंडल से अपनी इस अपकमिंग फिल्म Kakuda Trailer शेयर किया है। निर्देशक आदित्य सरपोतदार की हॉरर-कॉमेडी फिल्म ‘काकुड़ा’ के ट्रेलर को शेयर करते हुए सोनाक्षी ने लिखा है कि, ‘खुलेगा रतोडी का राज और क्या है काकुड़ा का श्राप. अब हर मंगलवार, शाम साढ़े सात बजे, दरवाजा खोलके रखना, क्योंकि काकुड़ा आ रहा है.’

मुंजा’ के निर्देशक आदित्य सरपोतदार के निर्देशन में बनी हॉरर-कॉमेडी फिल्म ‘काकुड़ा’ का ट्रेलर काफी दिलचस्प है। रितेश देशमुख, सोनाक्षी सिन्हा और साकिब सलीम की तिकड़ी जल्द ही धमाल मचाती हुई नजर आएगी। तीनों सितारों की यह फिल्म 12 जुलाई को रिलीज होने जा रही है। हालांकि यह फिल्म सिनेमघरों में नहीं बल्कि ओटीटी पर दस्तक देगी। काकुड़ा 12 जुलाई से ZEE5 पर स्ट्रीम की जाएगी।

Back to top button