
Emergency Trailer: रिलीज हुआ ‘इमरजेंसी’ का धांसू ट्रेलर, इंदिरा गांधी के लुक में छाई कंगना
Emergency Trailer: देश में साल 1975 में लागू हुई इमरजेंसी पर आधारित कंगना रनौत की मोस्ट अवेटेड फिल्म ‘इमरजेंसी’ का आज यानी 14 अगस्त को ट्रेलर आ गया है। ट्रेलर में कंगना रनौत पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी के लुक में छा गई हैं।
हिमाचल के मंडी से बीजेपी सांसद कंगना रनौत की फिल्म इमरजेंसी का फैंस को बेसब्री से इंतजार है। फिल्म जल्द ही सिनेमाघरों में रिलीज होगी। आज यानी 14 अगस्त को फिल्म का ट्रेलर रिलीज हो गया है। इस ट्रेलर (Emergency Trailer) ने फैंस के बीच फिल्म को लेकर उत्सुकता और बढ़ा दी है। कंगना रनौत (Kangana Ranaut) को इंदिरा के रूप में देखकर फैंस बेहद पसंद कर रहे हैं। ट्रेलर में इंदिरा गांधी के प्रधानमंत्री कार्य काल के बहुत से पहलुओं की झलकियां देखने को मिली हैं।
क्या है इमरजेंसी फिल्म की कहानी?
देश में साल 1975 में लागू हुई इमरजेंसी की कहानी इस फिल्म में बयां की जाएगी। पूर्व पीएम इंदिरा गांधी ने इमरजेंसी लागू की थी, तब पूरे देश में हाहाकार मच गया था। लोगों के मौलिक अधिकार छीन लिए गए थे. उस वक्त लोगों ने इंदिरा गांधी के इस फैसले की खूब आलोचना की थी। साथ ही ट्रेलर में देखने को मिलता है कि इंदिरा गांधी अपने करियर में राजनीतिक अशांति और युद्ध जैसे मामलों को किस तरह हैंडल किया था।
इंदिरा गांधी के रोल में कंगना रनौत काफी जच रही हैं। उनके लुक और बोलने के अंदाज से आपको एक पल के लिए इंदिरा की याद जरूर आ जाएगी। कंगना ने इसके ट्रेलर को शेयर करते हुए इंदिरा गांधी को देश की सबसे पावरफुल लेडी बताया है।
ट्रेलर के सामने आने के बाद हर कोई इमरजेंसी की रिलीज के बेताब नजर आ रहा है। 6 सितंबर 2024 को ये फिल्म सिनेमाघरों में रिलीज होगी। कंगना रनौत के अलावा फिल्म में श्रेयस तलपड़े, महिमा चौधरी, अनुपम खेर, सतीश कौशिक, विशाक नायर और मिलिंद सोमान जैसे कलाकार अहम किरदारों में नजर आने वाले हैं।





