
‘Don 3’ विवाद पर Manoj Bajpayee का रिएक्शन, Ranveer Singh को लेकर बड़ा बयान…
Ranveer Singh के द फेड्रेशन ऑफ वेस्टर्न इंडिया सिने एम्प्लॉइज के बैन होने पर मनोज बाजपेयी ने अपना रिएक्शन दिया है। उन्होंने इस मामले पर अपनी बात रखी है।
बॉलीवुड अभिनेता रणवीर सिंह (Ranveer Singh) जब से फरहान अख्तर की फिल्म ‘डॉन 3’ से बाहर हुए हैं, तभी से उनकी मुश्किलें बढ़ती जा रही हैं। 25 मई को फेडरेशन ऑफ वेस्टर्न इंडिया सिने एम्प्लॉइज (FWICE) ने ‘धुरंधर’ अभिनेता के खिलाफ नॉन-कॉपरेशन नोटिस जारी किया। इसके बाद फेडरेशन का कोई सदस्य रणवीर के किसी प्रोजेक्ट में काम नहीं करेगा। एक्टर के खिलाफ लिए गए इस फैसले पर अब अभिनेता मनोज बाजपेयी ने रिएक्शन दिया है।
मनोज बाजपेयी ने क्या कहा
पीटीआई से बात करते हुए मनोज ने कहा, ‘मैं आपको एक बात कहना चाहूंगा कि इंडस्ट्री में जितने भी लोग हैं, वे लोग सोशल मीडिया पर पढ़ रहे हैं और हमारे पास इसको लेकर कोई डिटेल जानकारी नहीं है। लेकिन मैं यही कह सकता हूं कि एक कलीग और साथ के फ्रेटर्निटी मेंबर होने के नाते हमें आशा है कि ये मैटर जल्द ठीक हो जाओ।’
क्या है मामला?
दरअसल, अप्रैल में फरहान द्वारा डॉन 3 विवाद के संबंध में FWICE से संपर्क करने के बाद, एफडब्ल्यूआईसीई ने रणवीर के खिलाफ असहयोग का निर्देश जारी किया है। रणवीर को उस संस्था द्वारा कई नोटिस जारी किए गए, जिसके जवाब में एक्टर ने कहा कि उनके कॉन्ट्रैक्चुरल इशू से रिलेटेड करने के लिए वह संस्था सही फोर्म नहीं है।
एफब्लूआईसीई के प्रेजिडेंट अशोक पंडित ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा था कि एफडब्लूआईसीई ने कार्रवाई की, जिसमें आरोप लगाया गया था कि रणवीर शूटिंग शुरू होने से कुछ दिन पहले ही फिल्म से बाहर चले गए थे और रणवीर ने उनके सभी नोटिस को नजरअंदाज कर दिया था।
ये भी पढ़े- Ranveer Singh Banned: Don 3 विवाद में बुरे फंसे रणवीर सिंह, FWICE ने सुपरस्टार पर लगाया बैन
बता दें कि पिछले साल फरहान ने एफडब्लूआईसीई को अप्रोच किया था इस मामले में उन्हें 45 करोड़ तक का नुकसान हुआ है। डॉन 3 की अनाउंसमेंट फरहान ने अगस्त 2023 में की थी जिसमें उन्होंने बताया था कि रणवीर अब नए डॉन होंगे। रणवीर से पहले यह रोल पहले अमिताभ बच्चन और फिर शाहरुख खान ने निभाया था।





