Mrunal Thakur ने रणवीर सिंह पर दिया बड़ा बयान, बोलीं- ‘उनकी वजह से …’

Mrunal Thakur On Ranveer Singh: मृणाल ठाकुर ने हाल ही में एक पॉडकास्ट के दौरान रणवीर सिंह को अपना लकी चार्म बताया. वहीं उन्होंने ‘धुरंधर 2’ की भी जमकर तारीफ की .

Mrunal Thakur On Ranveer Singh: रणवीर सिंह इन दिनों ‘धुरंधर 2’ में ‘हमजा’ के रोल से छाए हुए हैं. फिल्म में उनके अभिनय को काफी सराहा जा रहा है. उनकी एक्टिंग की हर तरफ चर्चा हो रही है और इस बीच साउथ और बॉलीवुड जगत की नामी एक्ट्रेस ने उन्हें अपना लकी चार्म बताया है. ये हीरोइन मृणाल ठाकुर हैं. वो कहती हैं कि रणवीर सिंह की वजह से ही आज वो फिल्मों में हैं.

रणवीर सिंह को बताया अपना ‘लकी चार्म’

एक्ट्रेस मृणाल ने हाल ही में रणवीर अल्लाहबादिया के साथ अपने पॉडकास्ट में रणवीर सिंह को लेकर दिल खोलकर बात की। उन्होंने कहा, “मेरा दिल खुश है… वो मेरे लिए लकी चार्म हैं। मैं आज इस इंडस्ट्री में हूं तो उसकी एक बड़ी वजह वही हैं। मैंने अपने करियर की शुरुआत में उनके साथ एक हेयर ब्रांड का कमर्शियल किया था।

Mrunal Thakur ने पहली बार Bikini में दिखाया Hot अवतार, Photos ने मचाई हलचल

जब वह टीवी पर आया, तब फिल्ममेकर्स ने मुझे नोटिस करना शुरू किया। इस तरह मैं उन्हें पूरा क्रेडिट देती हूं। उन्होंने सच में मेरी बहुत मदद की है। वो बेहद पॉजिटिव इंसान हैं और उनकी सफलता पूरी तरह डिज़र्व्ड है।”

Bollywood Actress Mrunal Thakur curvy figure hot and bold saree photos | मृणाल ठाकुर की इन हॉट फोटोज ने लगाई फायर, अभिनेत्री ने कर्वी फिगर फ्लॉन्ट करते हुए दिए पोज | Hindi

रणवीर की एक्टिंग पर क्या बोलीं मृणाल?

 उन्होंने कहा, “उनकी एक्टिंग सिर्फ सतही नहीं थी, उसमें गहराई और कई लेयर्स थीं। मैंने उन्हें रणवीर सिंह के तौर पर नहीं देखा, बल्कि सिर्फ हमज़ा के रूप में महसूस किया। यह एक हीरो नहीं, बल्कि मजबूत कैरेक्टर था। मुझे रणवीर पर बहुत गर्व है, क्योंकि वो बेहद मेहनती हैं। मैं चाहती हूं कि उनका हर प्रोजेक्ट ब्लॉकबस्टर हो। वो सब कुछ कर सकते हैं।”

Beauty Secrets Of Bollywood Actor Mrunal Thakur

(सभी फोटो क्रेडिट-सोशल मीडिया)

‘धुरंधर 2’ के बारे में

‘धुरंधर 2’ 19 मार्च को हिंदी समेत सभी साउथ इंडियन भाषाओं में सिनेमाघरों में रिलीज़ हुई, जबकि इसका पेड प्रीमियर 18 मार्च को रखा गया था। पहली फिल्म में रणवीर सिंह ने एक भारतीय जासूस का किरदार निभाया था, जो भारत को निशाना बनाने वाले आतंक नेटवर्क को खत्म करने के मिशन पर जाता है। इस दौरान वह ल्यारी के गैंग्स में घुसपैठ करता है और पाकिस्तान के अंडरवर्ल्ड में अपनी पकड़ मजबूत करता है।

फिल्म में वह ल्यारी के पावर डायनामिक्स को कंट्रोल करते हुए पाकिस्तान में सक्रिय भारत-विरोधी आतंकी नेटवर्क को खत्म करने की कोशिश करता नजर आता है। फिल्म में आर माधवन, राकेश बेदी, सारा अर्जुन, दानिश पंडोर और संजय दत्त भी अहम भूमिकाओं में हैं।

Back to top button