
Munawar Faruqui की बेगम महजबीन ने शेयर किया फैमिली फोटो, लुटाया प्यार
मुनव्वर फारूकी ने मेकअप आर्टिस्ट महजबीन कोटवाला से दूसरा निकाह कर लिया है। हाल ही में महजबीन ने मुनव्वर के बेटे और अपनी बेटी के साथ एक तस्वीर शेयर की है। इसमें महजबीन दोनों बच्चों पर प्यार लुटाते हुए नजर आईं।
कॉमेडियन मुनव्वर फारूकी (Munawar Faruqui) के दूसरे निकाह की चर्चा बीते दिनों खूब रही। कॉमेडियन ने 26 मई 2024 को मेकअप आर्टिस्ट महजबीन कोटवाला से दूसरा निकाह कर लिया था। हालांकि कुछ समय बाद सोशल मीडिया पर कपल की शादी की तस्वीरें वायरल होने लगी थीं। हाल ही में उन्हें एक बर्थडे सेलिब्रेशन में शामिल होते देखा गया। इसके बाद महजबीन ने मुनव्वर के बेटे और अपनी बेटी के साथ इंस्टा स्टोरी में तस्वीर शेयर की है। इस पर उन्होंने कैप्शन लिखा – ‘माय लाइफलाइन्स’। फोटो में महजबीन दोनों बच्चों पर प्यार लुटाते और उन्हें किस करते नजर आईं।
फैमिली फोटो में दिखा प्यार
सामने आई ये तस्वीर किसी बर्थडे पार्टी की है, जहां महजबीन कोटवाला बिना मुनव्वर फारूकी के दोनों बच्चों को लिए पहुंची हैं। इस दौरान उन्होंने ब्राउन कॉर्ड सेट कैरी किया है। वो दोनों को बड़े प्यार से किस कर रही हैं। इसके साथ ही उन्होंने कैप्शन में लिखा, ‘लाइफलाइन’। इन तस्वीरों को देखकर जाहिर हो रहा है कि महजबीन कोटवाला ने मुनव्वर के बेटे से अच्छी बॉन्ड बना ली है और वो दोनों ही बच्चों को काफी प्यार करती हैं।

बता दें कि महजबीन भी तलाकशुदा हैं और उनकी एक दस साल की बेटी है। वहीं Munawar Faruqui की पहली शादी साल 2017 में किसी जैस्मिन नाम की लड़की से हुई थी। हालांकि 2022 में दोनों का तलाक हो गया। इस शादी से उन्हें एक बेटा है जिसका नाम मिकेल है। मुनव्वर फारूकी ने दूसरी बीवी महजबीन कोटवाला इंडस्ट्री की जानी-मानी मेकअप आर्टिस्ट हैं। महजबीन कोटवाला का ज्यादा वक्त काम के सिलसिले में मुंबई और दुबई में बीतता है।





