
सिकंदर का एक और धमाकेदार गाना रिलीज, सलमान खान का तुर्की डांस फॉर्म हुआ वायरल
Sikandar Naache Song: सलमान खान की फिल्म सिकंदर का मंगलवार को एक और गाना रिलीज कर दिया है। इस गाने में सलमान और रश्मिका मंदाना डांस करते नजर आ रहे हैं।
Sikandar Naache Son : सलमान खान की फिल्म सिकंदर का टाइटल ट्रैक ‘सिकंदर नाचे’ रिलीज हो चुका है. भाईजान के फैन्स के लिए इससे खास मौका और क्या हो सकता था. सलमान ने ईद पर फिल्म रिलीज करने से पहले ही तोहफों की झड़ी लगा दी. अब अगर गाने की बात करें तो इसमें सलमान ने एक अलग डांस फॉर्म में हाथ आजमाया. इस लेबनीज को डबके कहा जाता है. सलमान का ये नया स्टाइल फैन्स को काफी पसंद आ रहा है और कुछ तो ये तक कह रहे हैं कि सलमान ने सुपर डांसर कहलाई जाने वाली नोरा फतेही को टक्कर दे दी है.
सलमान और रश्मिका की केमिस्ट्री
गाने में सलमान और रश्मिका की केमिस्ट्री को दर्शक काफी पसंद कर रहे हैं। साथ ही गाने में सलमान अपने सिग्नेचर स्टाइल और डांस मूव्स के साथ एनर्जी से भरे नजर आए। इसमें तुर्की के स्पेशल डांसर्स को शामिल किया गया है।
अहमद खान ने की है कोरियोग्राफी
‘सिकंदर नाचे’ गाने की कोरियोग्राफी अहमद खान ने की है, जिसमें तुर्की के डांसर्स अपना अनूठा अंदाज जोड़ते नजर आए। गाने को सिद्धांत मिश्रा ने कंपोज किया है, जबकि समीर ने बोल तैयार किए हैं। अमित मिश्रा, अकासा और सिद्धांत मिश्रा ने गाने को अपनी आवाज दी है। सलमान, निर्माता साजिद नाडियाडवाला और कोरियोग्राफर अहमद खान इससे पहले साल 2014 में रिलीज ‘किक’ के गाने ‘जुम्मे की रात’ में साथ काम कर चुके हैं।
बता दें कि अब तक ‘सिकंदर’ के तीन गाने आउट हो चुके हैं। इससे पहले ‘बम बम भोले’ और ‘जोहरा जबीं’ रिलीज हुए थे। ‘जोहरा जबीं’ को फराह खान ने कोरियोग्राफ किया है।
ए.आर. मुरुगादॉस के निर्देशन में बनी फिल्म ‘सिकंदर’ में सलमान खान, रश्मिका मंदाना, काजल अग्रवाल, सत्यराज, शरमन जोशी और प्रतीक बब्बर जैसे कई कलाकार अहम भूमिकाओं में हैं। ‘सिकंदर’ 31 मार्च को ईद के मौके पर सिनेमाघरों में रिलीज होगी।





