नीता अंबानी ने मेहमाननवाजी से जीता दिल, कहा ‘ये शादी का घर है, भूल हो गई हो तो क्षमा…

Anant-Radhika Wedding: अनंत और राधिका मर्चेंट की शादी से लेकर रिसेप्शन तक का कार्यक्रम समाप्त हो गया है। तो वही रिसेप्शन के बाद नीता अंबानी मीडिया से मुखातिब होकर उनका आभार व्यक्त किया। नीता अंबानी ने जो कहा उसे सुन कर आप उनकी खूब तारीफ करेंगे।

मुकेश अंबानी के छोटे बेटे अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट की शादी इतने शानदार अंदाज में हुई की चर्चा देश से लकेर विदेश में फैली हुई है। शादी में बॉलीवुड से लेकर हॉलीवुड सितारों का जलवा देखने को मिला। शादी में पूरा अंबानी परिवार स्टाइलिश अंदाज में नजर आया। बीते दिन ग्रैंड रिसेप्शन होस्ट किया गया। इसमें पूरा बॉलीवुड शरीक हुआ। इस फंक्शन के बीच नीता अंबानी ने मीडिया से बातचीत की और उन्हें शुक्रिया कहा। जिस तरह से उन्होंने मीडिया से बात करते हुए धन्यवाद कहा, उसे देखने के बाद लोगों का कहना है कि नीता अंबानी इतनी सफलता के बाद भी जमीन से जुड़ी हुई हैं। अब इनका वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। 

नीता अंबानी ने क्या कहा देखे वीडियो

नीता अंबानी ने मीडिया से बात करते हुए धन्यवाद कहा और इसके साथ ही उन्हें न्योता भी दिया। नीता ने कहा, ‘नमस्ते, आप सब इतने दिन से मेरे अनंत और राधिका की शादी के लिए आए हैं इसलिए आप सभी को तहे दिल से धन्यवाद। ये शादी का घर है और आप हमारे जश्न का हिस्सा बने, इसके लिए आपके धैर्य और हमे समझने के लिए धन्यवाद और ये शादी का घर है, कुछ भी भूल हो गई हो तो माफ कर देना। उम्मीद करती हूं कि आपका पूरा ध्यान रखा गया है। आप सभी को कल के लिए इनवाइट मिल गया होगा तो आपको कल हमारे मेहमान बनकर आना है, हम ख्याल रखेंगे। हमें आपका इंतजार रहेगा कि आप अपने परिवार के साथ आएं और हम आपका स्वागत-सतकार कर सकें। शुक्रिया।’

इस दौरान नीता अंबानी की साड़ी बेहद खूबसूरत थी। उन्होंने हैवी वर्क वाली पिंक साड़ी कैरी की थी। इसको उन्होंने डायमंड ज्वेलरी के साथ पेयर किया था। बालों में फूलों का गजरा लगाए नीता अंबानी के इस एलिगेंट लुक की भी खूब तारीफें हो रही हैं। वैसे नीता का ये वीडियो देखने के बाद एक फैन ने लिखा, ‘कितने खूबसूरत शब्दों का चयन किया है। खूबसूरत के साथ नीता अक्लमंद भी हैं। जरूरी नहीं की पैसे आने के बाद इंसान बदल जाए। सारी चींजे सोच और नीयत पर निरभर करती हैं।’ वहीं अन्य शख्स ने लिखा, ‘वहा, इस महिला का क्लास सच में सबसे अलग है। याद रखें दोस्तों सिर्फ अच्छे कपड़ों से क्लास नहीं तय होता बल्कि सोच से भी तय होता है। ये कितनी विनम्र और जमीन से जुड़ी हुई हैं।’

Back to top button