
Priyanka Chopra ने लॉस एंजेलिस में मनाया दशहरा, भक्ति में लीन दिखीं बेटी मालती
Priyanka Chopra Dussehra 2026: बॉलीवुड से लेकर हॉलीवुड तक अपनी खास पहचान बना चुकी ग्लोबल स्टार प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) और उनके पति निक जोस (Nick Jonas) ने अमेरिका स्थित अपने लॉस एंजिल्स के घर पर विजयादशमी (दशहरा) का पर्व बेहद पारंपरिक और धूमधाम से मनाया।
इस खास अवसर पर कपल ने अपने घर पर पूजा का आयोजन किया, जिसकी खूबसूरत तस्वीरें सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं। तस्वीरों में नन्हीं बेटी मालती मैरी (Malti Marie) का देसी अंदाज फैंस का दिल जीत रहा है।
घर पर की गई पारंपरिक पूजा
सामने आई तस्वीरों में देखा जा सकता है कि प्रियंका चोपड़ा और निक जोस ने अपने लॉस एंजिल्स वाले घर पर एक पंडित की मौजूदगी में पूरे विधि-विधान से भगवान की पूजा-अर्चना की। इस दौरान प्रियंका पारंपरिक भारतीय लिबास में नजर आईं, वहीं निक जोस भी पूरी तरह ‘देसी मूड’ में दिखाई दिए।

खास बात यह रही कि इस पावन अवसर पर कपल ने अपनी बेटी मालती मैरी के साथ घर पर ही कन्या पूजन की रस्म भी पूरी की। सोशल मीडिया पर शेयर की गई एक तस्वीर में प्रियंका और निक अपनी लाडली बेटी के पैर धोते हुए नजर आ रहे हैं। नवरात्र और दशहरे के इस पावन पर्व पर विदेश में रहकर भी भारतीय संस्कृति और संस्कारों से जुड़े रहने के इस अंदाज की फैंस जमकर तारीफ कर रहे हैं।
हाथों में चूड़ियां पहने दिखी मालती
दशहरा पूजा के दौरान दो साल की मालती मैरी का पारंपरिक लुक आकर्षण का केंद्र बन गया। ट्रेडिशनल एथनिक आउटफिट पहने मालती के गले में ‘जय माता दी’ लिखी लाल चुनरी और हाथों में छोटी-छोटी प्यारी चूड़ियां उनके लुक को बेहद खास बना रही थीं। सोशल मीडिया यूजर्स इस पर प्यार बरसाते हुए लिख रहे हैं कि मालती में बिल्कुल ‘देसी गर्ल’ की झलक दिखाई देती है।
View this post on Instagram
तस्वीरों को शेयर करते हुए प्रियंका चोपड़ा ने कैप्शन में लिखा, “ईश्वर करे कि मां दुर्गा की शक्ति, हमारी प्रार्थनाओं की पवित्रता और दशहरे की भावना हमेशा हमारे साथ बनी रहे।” फैंस और तमाम बॉलीवुड सेलेब्स इस पोस्ट पर लगातार लाइक और कमेंट कर रहे हैं। काम की बात करें तो प्रियंका इन दिनों अपने अंतरराष्ट्रीय प्रोजेक्ट्स के साथ-साथ भारतीय सिनेमा में अपनी वापसी को लेकर भी काफी सुर्खियों में हैं।
ये भी पढ़े-दीपिका-रणवीर ने दूसरी बेटी की दिखाई पहली झलक, रखा बेहद प्यारा नाम




