
‘Dhurandhar’ के चौधरी असलम से मिले Raghav Chadha, बोले- जलवा बरकरार है
Raghav Chadha-Sanjay Dutt: लगातार चर्चा में चल रहे राघव चड्ढा ने संजय दत्त के साथ तीन तस्वीरें शेयर की हैं. कैप्शन में संजय को बेहतरीन एक्टर बताया और उनकी सलामती की दुआ मांगी.
Raghav Chadha-Sanjay Dutt: फिल्म ‘धुरंधर 2′ सिनेमाघरों में सजी हुई है और बॉक्स ऑफिस पर बवाल काट रही है। इस ब्लॉकबस्टर फ्रेंचाईजी के दोनों पार्ट में संजय दत्त अहम भूमिका में दिखे हैं। उन्होंने पाकिस्तानी पुलिस अधिकारी चौधरी असलम का किरदार निभाया है, जिसके लिए खूब वाहवाही बटोरी है। हाल ही में आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सांसद राघव चड्ढा ने भी संजय दत्त की तारीफ की। दरअसल, बीते दिनों राघव और संजय दत्त की मुलाकात हुई, जिसे लेकर उन्होंने अब सोशल मीडिया पोस्ट शेयर किया है।
राघव चड्ढा ने संजय दत्त को बताया बेहतरीन एक्टर
राघव चड्ढा ने इंस्टाग्राम पोस्ट में तीन तस्वीरें शेयर की. पहली तस्वीर में वह और संजय दत्त कैमरे के सामने मुस्कुराते हुए पोज देते नजर आ रहे हैं. इस फोटो में संजय दत्त ने राघव के कंधे पर हाथ रखा हुआ है. दूसरी तस्वीर में राघव चड्ढा, संजय दत्त का हाथ थामकर उनका स्वागत करते दिख रहे हैं. इस दौरान उनके चेहरे पर मुस्कान साफ नजर आ रही है.
View this post on Instagram
राघव चड्ढा ने आगे लिखा, “आपको ‘धुरंधर’ के लिए इतना प्यार मिलता देखकर अच्छा लग रहा है. आपको ऑरा वैसा ही रहता है और हर दौर में लोगों की आपके लिए तारीफ भी वैसी ही रहती है. इस प्यार के आप पूरी तरह हकदार हैं. मैं हमेशा आपके लिए दुआ करता हूं.”
ये भी पढ़े- Samay Raina के कमेंट पर भड़के मुकेश खन्ना, कॉमेडियन को बोले कुत्ते की दुम
‘धुरंधर’ और ‘धुरंधर 2’ बॉक्स ऑफिस कलेक्शन
अगर फिल्म ‘धुरंधर’ की बात करें तो इसने बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त सफलता हासिल की. दिसंबर 2025 में रिलीज हुई फिल्म ने बॉक्स ऑफिस 1300 करोड़ रुपए से ज्यादा कलेक्शन किया था. जबकि ईद के मौके पर रिलीज हुए इसके सीक्वल ‘धुरंधरः द रिवेंज’ सिर्फ भारत में ही 1200 करोड़ रुपए कमा लिए हैं, जबिक ग्लोबल कलेक्शन 1600 करोड़ से ज्यादा का हो गया है.
ये भी पढ़े- लव ट्रायएंगल में फंसे Varun Dhawan, पूजा हेगड़े के बाद अब मृणाल संग हुए रोमांटिक





