अजय देवगन स्टारर ‘रेड 2’ का टीजर आउट, रोमांच के लेवल को बढ़ाते दिखे पटनायक

Raid 2 Teaser : अजय देवगन की बहुप्रतिक्षीत फिल्म ‘रेड 2’ का टीजर जारी हो चुका है। ‘रेड 2’ के निर्माताओं ने रिलीज डेट की हाल ही में घोषणा की और बताया कि फिल्म सिनेमाघरों में इसी साल मई में रिलीज होगी।

Raid 2 Teaser : अजय देवगन नया छापा मारने के लिए दमदार अंदाज में नजर आए। इंस्टाग्राम पर टीजर को शेयर करते हुए देवगन ने लिखा, “रेड, 4,200 करोड़। इस बार बाजी होगी सबसे बड़ी! ‘रेड 2’ का टीजर जारी हो चुका है। अमय पटनायक’ के किरदार में अभिनेता 75वां छापा ‘दादा भाई’ (रितेश देशमुख) के घर में मारने पहुंचे, जहां वह दमदार डायलॉग “मैंने कहां कहा कि मैं पांडव हूं, मैं तो पूरी महाभारत हूं” के साथ रोमांच के लेवल को बढ़ाते दिखे। ‘रेड 2’ के निर्माताओं ने रिलीज डेट की हाल ही में घोषणा की और बताया कि फिल्म सिनेमाघरों में इसी साल मई में रिलीज होगी।

यह भी पढ़ें…

Krrish 4 : राकेश रोशन ने दी गुड न्यूज, जल्द वापस आ रहा है सुपरहीरो ‘कृष’

रेड 2 का टीजर आउट!
राज कुमार गुप्ता क्राइम थ्रिलर रेड की नई किस्त के साथ वापस आ गए हैं. रेड 2 शीर्षक से, यह आईआरएस अधिकारी अमय पटनायक के रूप में अजय देवगन की वापसी का प्रतीक है. टीजर की शुरुआत सौरभ शुक्ला के किरदार से होती है जो यह सोचता है कि अजय का अमय पटनायक क्या कर रहा है रेड 2 का टीजर यहां देखें –

यह भी पढ़ें…

जेल में बंद एक्ट्रेस रान्या राव को बड़ा झटका, जमानत अर्जी हुई खारिज

कब रिलीज होगी फिल्म

फिल्म में अजय देवगन एक निडर आईआरएस अधिकारी अमय पटनायक के किरदार में वापस आ चुके हैं, जो दादा भाई के घर छापा मारने के लिए तैयार हैं। वहीं, एक्शन और सस्पेंस से भरपूर फिल्म में रितेश देशमुख एक दमदार राजनेता के रूप में नजर आएंगे। फिल्म 1 मई, 2025 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।”

राज कुमार गुप्ता के निर्देशन में तैयार ‘रेड 2’ में अजय देवगन, रितेश देशमुख के अलावा वाणी कपूर भी अहम भूमिका में हैं। साल 2018 में आए ‘रेड’ के सीक्वल ‘रेड 2’ की कहानी आईआरएस अधिकारी अमय पटनायक की वापसी पर आधारित है। फिल्म की आधिकारिक घोषणा निर्माताओं ने अप्रैल 2020 में की थी, जिसका प्री-प्रोडक्शन अगस्त 2022 में शुरू हुआ था।

यह भी पढ़ें…

Kiara Advani पति ​संग ढूंढ रही घर, पिंक शर्ट में दिखाया बेबी बंप

Back to top button