रिलीज से पहले ही ‘रामायण’ का धमाका, करोड़ों की डील पर मेकर्स ने कहा NO

Ranbir Kapoor Ramayana: रणबीर कपूर की अपकमिंग फिल्म ‘रामायण’ अपने बजट, कहानी और VFX को लेकर खूब चर्चा बटोर रही है. रिपोर्ट्स के मुताबिक इस मूवी को OTT राइट्स के लिए खूब ऑफर आरहे है।

Ranbir Kapoor Ramayana: नमित मल्होत्रा की ‘रामायणम्’ का अभी सिर्फ टीजर ही रिलीज हुआ है और फिल्म के रिलीज होने में कई महीने बचे हैं, पर अभी से वह इसकी OTT डील करने में लगे हैं। ‘रामायणम्’ को दो पार्ट्स में रिलीज किया जाएगा और दोनों का बजट मिलाकर 4,000 करोड़ रुपये है। जाहिर है इस फिल्म पर मेकर्स ने बड़ा दांव लगाया है। इसलिए वो चाहते हैं कि फिल्म हर तरीके से खूब मुनाफा कमाया। इसीलिए उन्होंने ‘रामायणम्’ के दोनों पार्ट्स के लिए मिला 700 करोड़ रुपये का ऑफर ठुकरा दिया है।

ठुकराई 700 करोड़ की OTT डील

जैसा कि आपको मालूम हो कि नमित मल्होत्रा निर्मित रामायण का बजट करीब 4000 करोड़ रुपये है। बॉलीवुड हंगामा के मुताबिक, फिल्म की रिलीज से पहले ही इसे एक ओटीटी प्लेटफॉर्म से करीब 700 करोड़ रुपये का ऑफर आया है। हालांकि, नमित ने 700 करोड़ की ये ओटीटी डील ठुकरा दी है। वह फिल्म के लिए 1000 करोड़ की ओटीटी डील चाहते हैं।

ये भी पढ़े- Ramayana को टक्कर देगी एक और ‘रामायण’, थिएटर्स में गूंजेगा ‘जय श्री राम’ का नारा

पैसे वसूलने की तगड़ी प्लानिंग

जी हां, रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि नमित मल्होत्रा 700 करोड़ की जगह 1000 करोड़ की ओटीटी डील फिक्स करना चाहते हैं। कहा जा रहा है कि वह बजट वसूलने के लिए 1000 करोड़ की ओटीटी डील की उम्मीद कर रहे हैं और बाकी 3000 करोड़ उन्हें OTT प्लेटफॉर्म्स से 1,000 करोड़ रुपये की डील मिलने की उम्मीद है, जिससे बाकी के 3,000 करोड़ रुपये (3000 करोड़) ग्लोबल थिएट्रिकल रिलीज समेत अन्य स्रोतों से पूरे करने की प्लानिंग कर रहे हैं।

रामायणम्’ का टीजर की हो रही चर्चा

‘रामायणम्’ की बात करें तो इसका पहला पार्ट 8 नवंबर को दिवाली के मौके पर रिलीज होगा। फिल्म को ‘दंगल’ फेम नितेश तिवारी ने डायरेक्ट किया है। 2 अप्रैल को हनुमान जयंती पर ‘रामायणम्’ का टीजर लॉन्च किया गया था, जिसमें भगवान राम बने रणबीर कपूर की झलक दिखाई गई। साथ में यश, अरुण गोविल, रवि दुबे और साई पल्लवी भी दिखीं, पर उनका चेहरा साफ तरीके से रिवील नहीं किया गया। टीजर में पूरा फोकस रणबीर कपूर के किरदार पर था।

ये भी पढ़े- ‘मुझे ऐसी शादी में नहीं रहना…’, Aishwarya Rai संग रिश्ते पर बोले Abhishek Bachchan

Back to top button