मास्टर ब्लास्टर सचिन की बेटी करेंगी बॉलीवुड में एंट्री? सोशल मीडिया पर अफवाहें तेज…

Sara Tendulkar: मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर की बेटी सारा तेंदुलकर अक्सर अपने निजी जिंदगी को लेकर सुर्खियों में रहती हैं। अब खबर है कि वो बॉलीवुड में डेब्यू करने वाली हैं।

सचिन तेंदुलकर की लाडली सारा तेंदुलकर (Sara Tendulkar) के बॉलीवुड डेब्यू की खबर अक्सर आती रहती है क्योंकि वह पहले भी कई विज्ञापन और मॉडलिंग प्रोजेक्ट्स में नजर आ चुकी हैं। इसके बावजूद सारा ने कभी भी बॉलीवुड में अपने करियर को लेकर सार्वजनिक रूप से कोई बयान नहीं दिया है। वहीं अब उनका एक वीडियो सामने आया है जिसने उनकी डेब्यू की अफवाह तेज कर दी है। खुले बालों में वो प्यार सी स्माइल देती दिखीं। उन्होंने पैपराजी को पोज दिया। इसके बाद वो जाकर बाहर खड़ी वैनिटी वैन में बैठ गईं।

सारा का वायरल वीडियो

सारा तेंदुलकर वीडियो में रॉयल ब्लू कलर की सैटन ड्रेस पहने हुए दिख रही हैं और बला की खूबसूरत लग रही हैं। उनके पीछे एक ग्रुप भी चलते हुए नजर आ रहा है, जो शायद उनकी टीम है। सारा तेंदुलकर का ये वीडियो मुंबई के पाली हिल एरिया का है। जहां वो एक वैन की तरफ जाते हुए नजर आईं, जो एक वैनिटी की तरह दिख रहा है। सारा के इस वीडियो पर कमेंट कर फैंस उनके एक्टिंग डेब्यू के कयास लगा रहे हैं। हालांकि पैपराजी के पूछने पर कि क्या वो कोई प्रोजेक्ट का हिस्सा हैं, उन्होंने कोई जवाब नहीं दिया।

सारा अपनी टीम के साथ बुधवार को मुंबई के पाली हिल एरिया में शूटिंग स्पॉट पर नजर आईं। सारा ब्लू मिनी स्केटर ड्रेस में बेहद खूबसूरत लगीं।

हालकिं, सचिन तेंदुलकर और उनकी फैमिली की ओर से अभी तक इस बारे में कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है। सारा ने भी इन अफवाहों पर कोई प्रतिक्रिया नहीं दी है, लेकिन, फैंस और मीडिया के बीच इस वीडियो ने सारा के बॉलीवुड डेब्यू की चर्चाओं को तेज कर दिया है।

Back to top button