Salman Khan ने दी फैंस को ईदी, ‘मातृभूमि’ का नया गाना ‘Main Hoon’ रिलीज…

Salman Khan: बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान वॉर ड्रामा फिल्म मातृभूमि: में वॉर रेस्ट इन पीस के जरिए फिल्म पर्दे पर वापसी करने वाले हैं। हाल ही में सलमान ने फैंस को ईद के मौके पर सरप्राइज दिया।

Maatrubhumi New Song Main Hoon Release: बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान (Salman Khan) ने अपनी आने वाली फिल्म ‘मातृभूमि’ (Maatrubhumi) से ‘मैं हूं’ (Main Hoon) गाने का एक नया ब्लैक एंड व्हाइट वीडियो जारी किया है। इस वीडियो में उनके साथ चित्रांगदा सिंह (Chitrangada Singh) दिखाई दे रही हैं। यह गाना प्यार और जुदाई के एहसास को दिखाता है। पहले जो इस गाने (Maatrubhumi new song) का रंगीन वीडियो आया था, उसके मुकाबले यह नया वीडियो काफी सादा और भावनाओं से भरा है।

चित्रांगदा के साथ सलमान की केमिस्ट्री

गाने में चित्रांगदा और सलमान खान की खूबसूरती केमिस्ट्री दिखाई गई है। इस नए वर्जन को श्रेया घोषाल और कुनिका सदानंद के बेटे अयान लाल ने अपनी आवाज दी है। मैं हूं गाने में चित्रांगदा के किरदार को काफी इमोशनल दिखाया गया है। गाने में चित्रांगदा को सलमान की याद आ रही है क्योंकि वो बॉर्डर के पास जंग लड़ने गए हुए हैं और वो यादों में खोई हुईं हैं।

म्यूजिक वीडियो देखते ही ऑनलाइन फैन्स कूद पड़े

इस म्यूजिक वीडियो की झलक सामने आते ही ऑनलाइन फैन्स कूद पड़े हैं। गाने को लोग काफी पसंद कर रहे हैं और काफी लोगों ने कॉमेंट करते हुए सलमान के लिए ‘ईद मुबारक भाईजान’ लिखा है। एक ने कहा, ‘ईद मुबारक, मैं आपके ही पोस्ट का इंतजार कर रहा था।’ काफी लोगों ने लिखा- भाईजान, अभी रात है, सो जाओ।

ये भी पढ़े- नशे की लत छुड़ाने में ग‍िरे Honey Singh के सारे बाल, रैपर का चौंकाने वाला खुलासा

मातृभूमि’ की टली रिलीज

‘मैं हूं’ गाने को श्रेया घोषाल और अयान लल्ल ने गाया था। उसमें एक फौजी के परिवार की कहानी दिखाई गई थी, जिसमें खुशियां भी थीं और बलिदान भी। यह नया वीडियो उन भावनाओं को और भी गहरा कर देता है।

अपूर्व लाखिया द्वारा निर्देशित ‘मातृभूमि’ फिल्म 2020 के गलवान घाटी संघर्ष से प्रेरित है। पहले इसे 17 अप्रैल को रिलीज होना था, लेकिन अब इसकी तारीख टल गई है और नई तारीख का अभी इंतजार है।

ये भी पढ़े- Governor Trailer: जब दिवालिया होने वाला था भारत! फिल्म ‘Governor’ का ट्रेलर देख खड़े हो जाएंगे रोंगटे

Back to top button