Salman Khan की मूवी “Sikandar” में कटप्पा की एंट्री, मेकर्स ने शेयर की पोस्ट

बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान (Salman Khan) की अपकमिंग फिल्म सिकंदर (Sikandar) इन दिनों सुर्खियों में है। फिल्म में अब सत्यराज उर्फ कटप्पा की ऑफिशियल एंट्री हो गई है। जिसकी खबर मेकर्स ने पोस्ट शेयर कर दी है।

Sathyaraj in Salman Khan Starrer Sikandar: सुपरस्टार सलमान खान और राश्मिका मंदाना की अपकमिंग फिल्म ‘सिकंदर’ पर प्रोड्यूसर साजिद नाडियाडवाला इस समय काम कर रहे हैं। ऐसे में अब, एक और मशहूर हस्ती सत्यराज भी टीम में शामिल हो गए हैं। जिससे यह प्रोजेक्ट और भी रोमांचक हो गया है। पहले से ही सत्यराज उर्फ कटप्पा के फिल्म में शामिल होने की खबरें सामने आ रही थीं। हालांकि अब मेकर्स ने इसको लेकर ऑफिशियल पोस्ट शेयर कर दिया है, जो अब सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है। आइए इसपर एक नजर डालते हैं।

सत्यराज होंगे फिल्म का हिस्सा

मेकर्स ने अभिनेता सत्यराज के साथ ही फिल्म में एक और कलाकार का स्वागत किया है, जी हां! बॉलीवुड एक्टर प्रतीक भी सलमान खान की फिल्म “सिकंदर” में अहम रोल निभाते नजर आएंगे। रिपोर्ट्स की मानें तो सत्यराज फिल्म में विलेन का रोल निभाएंगे, यानी कि सलमान खान और सत्यराज एक-दूसरे के आमने सामने होंगे।

इमेज क्रेडिट-सोशल मीडिया

मच अवेटेड फिल्म “सिकंदर” में सलमान खान के अपोजिट खूबसूरत अदाकारा रश्मिका मंदाना नजर आएंगी। पहली बार सलमान खान और रश्मिका एक साथ स्क्रीन शेयर करते नजर आएंगे। इस फिल्म का निर्देशन मुरुगादॉस द्वारा किया जा रहा है, जबकि साजिद नाडियाडवाला फिल्म के प्रोड्यूसर हैं। सलमान खान की ये फिल्म साल 2025 की ईद पर सिनेमाघरों में रिलीज की जायेगी।

Back to top button