
Sunny Deol मचाएंगे गदर, बैक-टू-बैक री- रिलीज होंगी ये आइकॉनिक फिल्में
सनी देओल और राजकुमार संतोषी की तीन आइकॉनिक फिल्में बड़े पर्दे पर फिर से रिलीज हो रही हैं।
Sunny Deol Classic Movies Re Release: हिंदी सिनेमा के ‘एंग्री यंग मैन’ सनी देओल (Sunny Deol) के फैंस के लिए एक खुशखबरी सामने आई है। अगर आप ‘गदर 2’ की ऐतिहासिक सफलता के बाद बड़े पर्दे पर सनी पाजी का वही पुराना, कड़क और दमदार अंदाज मिस कर रहे थे, तो सिनेमाघर आपके लिए तैयार हो रहे हैं।
मल्टीप्लेक्स चेन PVR INOX ने सनी देओल और नेशनल अवॉर्ड विनिंग डायरेक्टर राजकुमार संतोषी (Rajkumar Santoshi) की जोड़ी की तीन सबसे बड़ी क्लासिक और ब्लॉकबस्टर फिल्मों को सिनेमाघरों में दोबारा रिलीज (Re-Release) करने का एक बड़ा ऐलान किया है।
तारीखें नोट कर लीजिए!
थिएटर्स में सनी देओल का यह खास रेट्रोस्पेक्टिव तीन हफ्तों तक चलेगा, जहां हर हफ्ते एक आइकॉनिक फिल्म बड़े पर्दे पर दस्तक देगी:
-
दामिनी (Damini) – 24 जुलाई 2026: इस फिल्म की री-रिलीज के साथ ही इस खास शो की शुरुआत होगी। कोर्टरूम में सनी देओल का बोला गया “तारीख पर तारीख” डायलॉग आज भी दर्शकों के रोंगटे खड़े कर देता है। इस किरदार के लिए उन्हें बेस्ट सपोर्टिंग एक्टर का नेशनल अवॉर्ड भी मिला था।
-
घातक (Ghatak) – 31 जुलाई 2026: काशीनाथ का वो खूंखार अंदाज और अमरीश पुरी (कात्या के राज में) के साथ सनी की बेमिसाल जुगलबंदी एक बार फिर थिएटर्स में गदर मचाने आ रही है।
-
घायल (Ghayal) – 7 अगस्त 2026: राजकुमार संतोषी के निर्देशन में बनी इस पहली ही फिल्म ने बॉक्स ऑफिस के सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए थे। ‘बलवंत राय के कुत्तों…’ वाला आइकॉनिक ड्रामा इस रेट्रोस्पेक्टिव का समापन करेगा।
‘बंटवारा 1947’ की रिलीज से पहले बना रहे हैं माहौल
मेकर्स और थिएटर्स का यह फैसला बेहद सोची-समझी रणनीति का हिस्सा है। दरअसल, लगभग तीन दशकों के बाद सनी देओल और राजकुमार संतोषी की ब्लॉकबस्टर जोड़ी अपनी अपैकमिंग फिल्म ‘बंटवारा 1947’ (Batwara 1947) के जरिए वापसी कर रही है।
आमिर खान प्रोडक्शंस के बैनर तले बनी यह मोस्ट अवेटेड फिल्म 14 अगस्त 2026 को स्वतंत्रता दिवस के मौके पर रिलीज होने जा रही है। ऐसे में नई फिल्म के आने से पहले दर्शकों को पुराने दौर की यादों में ले जाने के लिए इन 3 फिल्मों को री-रिलीज किया जा रहा है।





