
Varanasi: भारत की हाइएस्ट पेड एक्ट्रेस बनी Priyanka Chopra; फीस सुन दंग हुए…
Priyanka Chopra: एस एस. राजामौली की फिल्म ‘वाराणसी’ के लुक और टाइटल लॉन्च में एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा ने सफेद रंग का लहंगा पहना था जिसमें वो बेहद सुंदर दिख रही थीं। और इसी के साथ प्रियंका हाइएस्ट पेड एक्ट्रेस बन गई हैं।
Priyanka Chopra: बॉलीवुड की देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा जल्द ही एसएस राजामौली और महेश बाबू की मोस्ट अवेटेड फिल्म ‘वाराणसी’ में नजर आने वाली हैं। हाल ही में इस फिल्म की पहली झलक सामने आई है। फिल्म में प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) मंदाकिनी के रोल में नजर आएंगी। ‘वाराणसी’ में महेश बाबू, प्रियंका चोपड़ा और पृथ्वीराज सुकुमारन अहम किरदार में दिखेंगे। यह एक बिग बजट मूवी है। वहीं फिल्म की स्टारकास्ट ने भी भारी भरकम फीस चार्ज की है।
प्रियंका चोपड़ा बनीं हाइएस्ट पेड एक्ट्रेस
आज वह बॉलीवुड और साउथ फिल्म इंडस्ट्री से ज्यादा एक्टिव हॉलीवुड में हैं। वह 6 साल बाद भारतीय सिनेमा में वापसी कर रही हैं। अब आप समझ ही गए होंगे कि हम किसकी बात कर रहे हैं। ये अदाकारा कोई और नहीं बल्कि देसी गर्ल कही जाने वालीं प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) हैं। प्रियंका चोपड़ा इन दिनों एसएस राजामौली की आगामी फिल्म वाराणसी को लेकर चर्चा में हैं। फिल्म में महेश भट्ट और पृथ्वीराज सुकुमारन अहम भूमिकाओं में हैं। इस फिल्म में प्रियंका मंदाकिनी की भूमिका निभा रही हैं।
View this post on Instagram
इतनी थी आलिया और अनुष्का की फीस
एसएस राजामौली की ‘आरआरआर’ में आलिया भट्ट ने 9 करोड़ रुपये लिए थे, जबकि ‘बाहुबली’ में अनुष्का शेट्टी ने 5 करोड़ रुपये लिए थे। प्रियंका कथित तौर पर दीपिका पादुकोण को पीछे छोड़ देंगी, जो अब तक सबसे ज्यादा फीस लेने वाली एक्ट्रेस रही हैं। फिलहाल प्रियंका की फीस को लेकर आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई।
रिपोर्ट और कोईमोई के एक करीबी सूत्र के अनुसार, महेश बाबू और फिल्ममेकर एसएस राजामौली नॉर्मल सैलरी नहीं लेंगे। राजामौली को महेश बाबू के उस हुनर पर पूरा भरोसा है जिसने उन्हें स्टारडम तक पहुंचाया है। इसी वजह से दोनों ने ज्यादा फीस न लेने का फैसला किया है। उनका मकसद वाराणसी के साथ एक विरासत बनाना है।
ये भी पढ़े- Huma Qureshi के साथ रूमर्ड बॉयफ्रेंड; कॉन्सर्ट में रोमांस का वीडियो वायरल…
महेश बाबू और एसएस राजामौली कथित तौर पर मेकर्स के साथ 40% प्रॉफिट समझौता करेंगे। रिपोर्ट में स्पष्ट रूप से कहा गया है कि महेश बाबू कोई वेतन नहीं लेंगे और उन्होंने एसएस राजामौली के साथ एक साझा लाभ समझौते पर बातचीत की है। इसका साफ मतलब है कि वाराणसी के लिए महेश बाबू का वेतन पूरी तरह से फिल्म के मुनाफे पर निर्भर करेगा।
ये भी पढ़े- हार्ट सर्जरी के दौरान होश में थी Sushmita Sen; वजह जान हैरान हुए फैन्स…





