Housefull 5 ने दुनियाभर में उड़ा दिया गर्दा, 100 करोड़ के क्लब से बस इतनी दूर

Housefull 5 Box Office Collection: कॉमेडी, सस्पेंस और ग्लैमर से भरपूर फिल्म हाउसफुल 5 लोगों को काफी पसंद आई रही हैं. अपने रिलीज के बाद फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर अच्छा प्रदर्शन किया है।

Housefull 5 Box Office Collection: अक्षय कुमार की मच अवेटेड फिल्म ‘हाउसफुल 5’ सिनेमाघरों में 6 जून, 2025 को रिलीज होने के बाद से ही स्क्रीन पर छा गई। यह एक मर्डर मिस्ट्री कॉमेडी फिल्म है, जिसमें बॉलीवुड के 19 धुरंधर अहम रोल में हैं। इसमें अक्षय कुमार, रितेश देशमुख और अभिषेक बच्चन के साथ नाना पाटेकर, संजय दत्त जैसे अन्य सितारे भी हैं। फिल्म को क्रिटिक्स की ओर से मिली जुली प्रतिक्रिया मिली मगर जब ये सिनेमाघरों में रिलीज हुई तो दर्शकों ने इस पर भरपूर प्यार लुटाया।

हाउसफुल 5 का वर्ल्डवाइड कलेक्शन

अक्षय कुमार स्टारर हाउसफुल 5 ने पहले दिन ही दुनियाभर में बढ़िया कलेक्शन किया था। दो दिन में कलेक्शन 91 करोड़ रुपये के ऊपर पहुंच गया था। अब तीसरे दिन भी इसने तबाही मचा दी है।

बॉलीवुड हंगामा के मुताबिक, हाउसफुल 5 ने तीसरे दिन दुनियाभर में 40 करोड़ रुपये का कारोबार किया है। तीन दिन का टोटल वर्ल्डवाइड कलेक्शन 131.63 करोड़ रुपये हो गया है। सिर्फ ओवरसीज मार्केट में इसने 22.31 करोड़ रुपये कमा लिया है। भारत में नेट कलेक्शन 91.83 करोड़ हो गया है, जबकि ग्रॉस कलेक्शन 109 करोड़ रुपये के पार है।

ये भी पढ़े-

Housefull 5 Review: पैसा वसूल है अक्षय कुमार की ‘हाउसफुल 5’, कॉमेडी के साथ सस्पेंस का तड़का

‘हाउसफुल 5’ का बजट 

फिल्म को 225 करोड़ रुपये के बजट में तैयार किया गया है और सैक्निल्क के मुताबिक, इसने वर्ल्डवाइड 2 दिनों में 87 करोड़ रुपये कमा लिए हैं. इसमें आज की घरेलू कमाई जोड़ दें तो ये 100 करोड़ पहुंचता है.

तरुण मनसुखानी के डायरेक्शन और साजिद नाडियाडवाला के प्रोडक्शन हाउस में बनी इस फिल्म में अक्षय कुमार समेत 19 बड़े चेहरों ने काम किया है।

ये भी पढ़े-

Housefull 5 का एक और गाना Foogdi Dance रिलीज, नाना पाटेकर ने लूटी लाइमलाइट

Housefull 5 Trailer: पैसे का खेल और सितारों की खिचड़ी… कैसा है हाउसफुल 5 का ट्रेलर?

 

Back to top button