‘कल्कि 2898 AD’ ने मचाया बॉक्स ऑफिस पर धमाल, 600 करोड़ क्लब में हुई शामिल

Kalki 2898 AD: भविष्य की दुनिया पर कल्कि 2898 AD शानदार वीएफएक्स और अच्छे रिव्यू के साथ ताबड़तोड़ बिजनेस भी करती जा रही है। महज 4 दिनों में फिल्म ने 500 करोड़ क्लब में एंट्री कर ली है।

प्रभास, दीपिका पादुकोण और अमिताभ बच्चन की फिल्म ‘कल्कि 2898 एडी’ बॉक्स ऑफिस पर ताबड़तोड़ कमाई कर रही है। Kalki 2898 AD बॉक्स ऑफिस पर सफलता के झंडे गाड़ रही है। रिलीज के महज 4 दिनों में इस फिल्म ने तहलका मचा दिया है। देश के साथ- साथ विदेशों में भी कल्कि 2898 AD का बोलबाला देखने को मिल रहा है। फिल्म पहले ही 300 करोड़ क्लब में एंट्री कर गई है। अब कल्कि 2898 AD ने 600 करोड़ क्लब में शामिल होने का शंखनाद कर दिया है।

500 करोड़ के क्लब में कल्कि शामिल हुई कल्कि

कल्कि 2898 AD फुल स्पीड में कमाई कर रही है। रिलीज के 4 दिनों में ही फिल्म कई रिकॉर्ड अपने नाम कर चुकी है और अब आने वाले वक्त में भी कई रिकॉर्ड ध्वस्त करते हुए नजर आ सकती है। इनमें 600 करोड़ क्लब भी शामिल है, क्योंकि कल्कि 2898 AD ने 4 दिनों में वर्ल्ड वाइड बॉक्स ऑफिस पर 500 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है।

कल्कि 2898 एडी’ के चार दिनों का वर्ल्डवाइड कलेक्शन

  • पहला दिन: 191 करोड़
  • दूसरा दिन: 96 करोड़
  • तीसरा दिन: 100 करोड़
  • चौथा दिन: 120+ करोड़ (अनुमानित)
  • कुल वर्ल्डवाइड चार दिनों का कलेक्शन- 507 करोड़ रुपये

Kalki 2898 AD के ओवरसीज बिजनेस की अपडेट ट्रेड एनालिस्ट तरन आदर्श ने शेयर की है। उन्होंने जानकारी दी कि फिल्म दुनियाभर में कोहराम मचा रही है। इंटरनेशनल मार्केट में चार दिनों में यूएसए और कनाडा में फिल्म ने 91.81 करोड़ कमा लिए हैं। वहीं, यूके में 9.38 करोड़, ऑस्ट्रेलिया में 9.18 करोड़, न्यूजीलैंड में 93.75 लाख और जर्मनी में 1.30 करोड़ का बिजनेस कर लिया है। इसके साथ ही कल्कि 2898 AD ने ओवरसीज 112.60 करोड़ का बिजनेस कर लिया है। 

Back to top button