‘झूठा था यौन उत्पीड़न का आरोप’… शिल्पा शिंदे के कबूलनामे पर भड़कीं हिना खान

Shilpa Shinde Sexual Harassment Case: भाभी जी घर पर हैं एक्ट्रेस शिल्पा शिंदे विवादों में घिर गई हैं। एक्ट्रेस ने कबूला कि उन्होंने अपने प्रोड्यूसर्स के खिलाफ फर्जी सेक्शुअल हैरेसमेंट की शिकायत दर्ज करवाई थी।

बिग बॉस 11 की विनर और टेलीविजन की मशहूर अदाकारा शिल्पा शिंदे (Shilpa Shinde) इन दिनों अपने एक हैरान करने वाले खुलासे को लेकर सोशल मीडिया पर बुरी तरह घिर गई हैं. ‘भाबीजी घर पर हैं’ के प्रोड्यूसर पर साल 2016 में यौन उत्पीड़न के झूठे आरोप लगाने की बात कबूलने के बाद नेटिजन्स उन पर निशाना साध रहे हैं. चौतरफा हो रहे भारी विरोध और तीखी ट्रोलिंग के बीच अब एक्ट्रेस ने वीडियो जारी कर अपनी सफाई दी है और आलोचकों को जवाब देते हुए कहा कि वह यहां खुद को सही साबित करने नहीं आई हैं.

NGO ने की गिरफ्तारी की मांग

पुरुषों के हित में काम करने वाले एक NGO ने शिल्पा शिंदे की गिरफ्तारी की मांग की है। NCM इंडिया काउंसिल फॉर मैन अफेयर के आधिकारिक सोशल मीडिया अकाउंट से लिखा गया है, मुंबई पुलिस, प्लीज शिल्पा शिंदे को अपने प्रोड्यूसर के खिलाफ झूठी शिकायत करने पर गिरफ्तार करें।

ये बेहद शर्मनाक है- हिना खान

बिग बॉस 11 की को-कंटेस्टेंट हिना खान ने शिल्पा की कड़ी आलोचना कर आधिकारिक सोशल मीडिया अकाउंट से लिखा है, ‘किसी की छवि खराब करने या किसी विवाद में जीतने के लिए अपने महिला होने का फायदा उठाना बिल्कुल शर्मनाक है। और हर किसी को इसका विरोध करने और न्याय की मांग करने का पूरा अधिकार है। मैं यह देखकर बेहद हैरान हूं। लेकिन मैं यहां उस “असली पीड़ित” की बात करना चाहती हूं। एक सम्मानित व्यक्ति, जिसकी पत्नी, बेटी और परिवार में कई महिलाएं हैं। एक मेहनती निर्माता, जिसने कई लोकप्रिय शो बनाए हैं। उसे एक कठिन दौर से गुजरना पड़ा।’

शिल्पा शिंदे के इस चौंकाने वाले कबूलनामे से जन्मा विवाद

शिल्पा ने पिछले दिनों भारती सिंह-हर्ष लिंबाचिया के पॉडकास्ट में बताया कि ‘भाभी जी घर पर हैं’ के निर्माता पर लगाए गए उनके यौन उत्पीड़न के आरोप झूठे थे। उन्होंने कहा था, “अब मुझे सच बताने में डर नहीं। मैंने निर्माता के खिलाफ केस इसलिए दर्ज कराया था, क्योंकि मेरे पास कोई दूसरा रास्ता नहीं था। बाद में समझौता कर मैं उस स्थिति से बाहर आ गई।” इस बयान के बाद से उनका सोशल मीडिया पर विरोध हो रहा है।

Back to top button