
Kriti Sanon कबीर बहिया को कर रही डेट? एक्ट्रेस ने किया खुलासा
Kriti Sanon: एक्ट्रेस कृति सेनन इन दिनों अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर सुर्खियों में हैं। बीते कुछ समय से बिजनेसमैन कबीर बहिया के साथ डेटिंग की खबरें उड़ रहीं हैं। अब कृति ने अपनी डेटिंग अफवाहों पर चुप्पी तोड़ी है।

अभिनेत्री कृति सैनन इन दिनों अपनी पेशेवर जिदंगी से कहीं ज्यादा अपनी निजी जिंदगी को लेकर सुर्खियां बटोर रही हैं। कहा जा रहा है कि कृति पिछले 2 साल से करोड़पति बिजनेसमैन कबीर बहिया को डेट कर रही हैं। दोनों हाल ही में ग्रीस से छुट्टियां मनाकर वापस लौटे हैं और वहां से उनकी ढेर सारी तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हुई थीं। अब कृति ने पहली बार कबीर के साथ डेटिंग की खबरों पर चुप्पी तोड़ी है।

एक्ट्रेस ने बताया सच
एक्ट्रेस ने इसे निराशाजनक बताया और कहा मुझे ये बार-बार क्लियर करना पड़ता है कि यह सच नहीं है. हाल ही में कृति सेनन ने फिल्मफेयर के साथ एक इंटरव्यू में बताया कि वो शादी करने के मूड में नहीं हैं और उन्होंने इन खबरों को बेहद परेशान करने वाला बताया है।

उन्होंने साफ कहा कि जब इस तरह की गलत जानकारी फैलाई जाती है तो इसे सुनकर बहुत गुस्सा आता है. इसका असर सिर्फ उनपर ही नहीं, परिवार पर पड़ता है. कृति ने कहा कि मेरे फ्रेंड मैसेज भेजते हैं कि क्या यह सच है? बार- बार मुझे क्लियर करना पड़ता है कि यह सच नहीं है।

बता दें कि यह पहला मौका नहीं है जब कृति सेनन का नाम किसी के साथ जोड़ा जा रहा है। इससे पहले एक्ट्रेस का नाम टाइगर श्रॉफ से लेकर प्रभास तक कई एक्टर्स के साथ जुड़ा है। इस समय चर्चा है कि कृति सेनन यूके बेस्ड बिजनेसमैन कबीर बहिया को डेट कर रही हैं।

रिपोर्ट्स के मुताबिक, जुलाई में कबीर बहिया के साथ Kriti Sanon की तस्वीरें इंटरनेट पर वायरल हो गई थीं। उन्हें ग्रीस में एक साथ छुट्टियां मनाते देखा गया था।





