Akshay Kumar आज मना रहे 58वां जन्मदिन, फैंस के लिए लिखा इमोशनल पोस्ट

Akshay Kumar Birthday: बॉलीवुड के खिलाड़ी कुमार अक्षय कुमार (Akshay Kumar) ने आज अपना 58वां जन्मदिन सेलिब्रेट किया। इस मौके पर एक्टर ने इंस्टाग्राम पर इमोशनल पोस्ट शेयर किया।

Akshay Kumar’s 58th Birthday: अक्षय कुमार (Akshay Kumar) की फैंस फॉलोइंग काफी अच्छी है। अगर बॉलीवुड में दोस्ती की मिसाल की बात करें तो इसमें सबसे पहले नाम अक्षय कुमार और रितेश देशमुख (Riteish Deshmukh) का आता है. क्योंकि ये दोनों एक साथ काफी हिट फिल्मों में नजर आ चुके हैं. अक्षय कुमार के 58वें जन्मदिन पर रितेश देशमुख ने खास अंदाज में उन्हें शुभकामनाएं दी हैं. इसके अलावा अक्षय कुमार ने भी अपने इंस्टाग्राम पर अपनी 34 साल के फिल्मी करियर से जुड़ा एक कोलाज शेयर किया है.

34 साल, 150 से ज्यादा फिल्में…

1987 में फिल्म आज से छोटे रोल से शुरुआत करने वाले अक्षय कुमार आज इंडस्ट्री के सबसे बड़े सुपरस्टार्स में गिने जाते हैं। शेफ से लेकर सुपरस्टार बनने तक का उनका सफर बेहद प्रेरणादायक रहा है। 34 साल में उन्होंने 150 से ज्यादा फिल्में की हैं और दर्शकों को ‘मोहरा, वक्त हमारा है, मैं खिलाड़ी तू अनाड़ी, भूल भुलैया’ जैसी सुपरहिट फिल्में दी हैं।

उतार-चाढ़ाव भरी रही जिंदगी

अक्षय कुमार यानी एक ऐसा नाम, जिसने अपनी मेहनत के दम पर बॉलीवुड में बहुत ऊंचा मुकाम हासिल किया। साधारण परिवार में जन्मे अक्षय ने कभी शेफ का काम किया, कभी वेटर बने, कभी बच्चों को मार्शल आर्ट्स सिखाए और कभी लाइटमैन भी बने। फिर मॉडलिंग की और जब फिल्मों में आए, तो अपने एक्शन से लोगों का दिल जीता। कॉमेडी में आए तो अपनी डायलॉग डिलीवरी से सबको खूब हंसाया। साथ ही उन्होंने कई अलग-अलग तरह के रोल निभाए। 1990 के दशक में करियर की शुरुआत करने वाले अक्षय कुमार की गिनती आज भी बॉलीवुड के टॉप अभिनेताओं में होती है।

अक्षय का असली नाम कुछ और

अक्षय कुमार का असली नाम राजीव भाटिया है, उनका जन्म 9 सितंबर 1967 को हुआ था। उनके पिता हरि ओम भाटिया आर्मी ऑफिसर थे और मां अरुणा भाटिया गृहिणी थीं। बचपन में ही उनके पिता के ट्रांसफर से परिवार दिल्ली से मुंबई आ गया। छुट्टियों में वे अक्सर चांदनी चौक जाते थे। अक्षय बचपन से ही खेल-कूद में बहुत रुचि रखते थे।

वर्कफ्रंट

अक्षय कुमार जल्द ही फिल्म हाउसफुल 5 के बाद 19 सितंबर को रिलीज होने वाली फिल्म जॉली एलएलबी 3 में नजर आने वाले हैं।

 

Back to top button