
Sarfira Movie Review: इमोशनल और इंस्पायरिंग फिल्म, अक्षय कुमार का जबरदस्त अभिनय…
Sarfira Movie Review: बॉलीवूड अभिनेता अक्षय कुमार की 150वीं फिल्म “सरफिरा” सिनेमा घरों में रिलीज हो चुकी है और अपनी इस फिल्म से अक्षय ने दर्शकों का दिल जीत लिया है।
अक्षय कुमार की फिल्म ‘सरफिरा’ रिलीज हो चुकी है और इसी के साथ अक्षय ने सिनेमा जगत में अपनी डेढ़ सौ फिल्में पूरी कर ली है। फिल्म सरफिरा की कहानी वीर जगन्नाथ म्हात्रे पर आधारित है जिसमें दिखाया गया कि कैसे एक मिडल क्लास आदमी जो महाराष्ट्र के छोटे गांव के होने के बावजूद लो कॉस्ट एयरलाइन को लॉन्च करने का बड़ा सपना देखते हैं। वह फिर पिता से लड़ाई के बाद इंडियन एयर फोर्स ज्वाइन कर लेते हैं और उसे भी छोड़ देते हैं और अपनी एयरलाइन लॉन्च करने का सोचते हैं।
क्या है फिल्म की कहानी?
स्टोरी देखकर आप खुद ताली बजाएंगे और साथ ही इमोशनल भी हो जाएंगे। फिल्म में वीर की जर्नी को हाईलाइट और उसे सेलिब्रेट किया गया है। पूजा तोलानी के डायलॉग्स इतने कुछ खास नहीं हैं, लेकिन फिर भी आपको थोड़ा इमोशनल कर देंगे। वहीं थोड़ा ह्यूमर भी आपको हंसा देगा। कोंगरा ने जो शालिनि ऊषा देवी के साथ स्क्रीनप्ले लिखा है वो थोड़ा कॉम्पलीकेटेड हो जाता है, खासकर जब अलग-अलग टाइमलाइन में स्विच करता है जैसे वीर जब यंग थे, उनका पिता के साथ स्ट्रगल या उनके मैरिज प्रपोजल और फिर प्रेजेंट डे। सरफिरा’ देखते वक्त एक से ज़्यादा मौकों पर आपका गला रुंधेगा। आंख भरेगी। ये चीज़ इस फिल्म के पक्ष में सबसे मजबूती से काम करती है। आपको लगता है कि इस फिल्म ने आपको इतना भावुक कर दिया कि आप रोने पर मजबूर हो गए। फिल्म में कई ऐसे सीन्स हैं, जिन्हें अंडरप्ले करना ज़्यादा प्रभावशाली लगता। जो शायद लंबे समय तक याद रहता। मगर फिल्म उन सीन्स को बड़े लाउड तरीके से पेश करती है।
फिल्म की हो रही जमकर तारीफ
अक्षय की ऐसी परफॉर्मेंस बड़े पर्दे पर काफी समय बाद देखने को मिली है। भले ही रक्षाबंधन और मिशन रानीगंज में उनका ऐसा अंदाज दिखा, लेकिन जिस तरह सरफिरा में सामने आया है वो वाकई आपको इम्प्रेस करेगा। असल फायरब्रांड काम है राधिका मदान का। उन्होंने वीर की पत्नी रानी का रोल किया है। जो रानी बेकरी चलाती है। अपनी शर्तों पर अपनी ज़िंदगी जीती है। उन्हीं शर्तों पर शादी करती है। इस तरह के रोल्स में हमने उन्हें पहले भी देखा है। मगर इस फिल्म में वो अपना काम एंजॉय करती दिखती हैं। परेश रावल ने फिल्म में विलेन का किरदार निभाया है, लेकिन वह उतना अच्छा कमाल नहीं कर पाए। उनका और अक्षय का फेस ऑफ भी कम देखने को मिला।
🎬Sarfira Movie Review 🎥
— HitFlik (@HitFlik_) July 11, 2024
Akshay Kumar's biographical drama, 'Sarfira,' premieres in cinemas this Friday!
Read our in-depth review to see if it's a must-watch.
Swipe for more details, and let us know your plans in the comments!
Follow @hitflik to stay updated with the… pic.twitter.com/wUgjuzIGtZ
#Sarfira manages to impress @firstpost as well who are known for their strict but healthy criticism. Read their review herehttps://t.co/XgXnycIQGR#AkshayKumar𓃵 @Suriya_offl @Sudha_Kongara
— Akshay Kumar 24×7 (@Akkistaan) July 11, 2024
Watch Sarfira in your nearest cinemas from 12th July, 2024 onwards. pic.twitter.com/McFJqTiDtM





