
फैशनेबल आउटफिट में प्रेग्नेंट दीपिका का जलवा, रेस्टोरेंट के बाहर हुई स्पॉट, फैंस संग ली सेल्फी
Deepika Padukone: मॉम टू बी एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण हाल ही में मुंबई में चाइनीज रेस्टोरेंट के बाहर स्पॉट हुई। जहां फैंस को उनका मैटरनिटी लुक काफी पसंद आ रहा है।
Deepika Padukone Maternity Outfit In Latest Video: बॉलीवुड एक्ट्रेस प्रेग्नेंट दीपिका पादुकोण हाल ही में मुंबई में बांद्रा के चाइनीज रेस्टोरेंट से बाहर निकलती हुई स्पॉट हुईं। एक्ट्रेस के साथ ना तो रणवीर सिंह दिखे और ना ही उनका परिवार. ऐसे में हो सकता है कि दीपिका प्रेग्नेंसी (Deepika Padukone) क्रेविंग्स की वजह से चाइनीज खाने खुद ही रेस्टोरेंट पहुंच गईं। सितंबर 2024 में उनकी डिलीवरी डेट ड्यू है और इस बीच उन्हें मुंबई में स्पॉट किया गया। उनकी सुरक्षा के लिए बॉडीगार्ड जलाल भी थे। उनके वीडियोज पर भी फैंस खूब प्यार बरसा रहे हैं।
कंफर्टेबल और फैशनेबल आउटफिट में दीपिका
पैपराजी द्वारा शेयर किए गए वीडियो में दीपिका पादुकोण ग्रीन कलर के कंफर्टेबल कुर्ते और वाइट पजामे वाले प्रेग्नेंसी आउटफिट में नजर आ रही हैं। वहीं क्लिप में वह दोस्तों और पैपराजी को देख मुस्कुराते हुए पोज देते हुए दिख रही हैं। इस वीडियो के साथ कैप्शन में लिखा गया, मम्मा टू बी दीपिका पादुकोण बेहद कंफर्टेबल और फैशनेबल आउटफिट में अपना बेबी बंप फ्लॉन्ट करती हुई शहर में स्पॉट हुईं।
दीपिका की ये फोटोज सोशल मीडिया पर जैसे ही वायरल हुई तो उनका स्टाइल और अंदाज लोगों को खूब पसंद आया। इस वीडियो को देखने के बाद एक यूजर ने लिखा, गार्ड बहुत प्रोटेक्टिव है। दूसरे यूजर ने लिखा, मुझे लगता है कि दीपिका का प्रेग्नेंसी फैशन सभी एक्ट्रेसेस में से सबसे बेस्ट है।
गौरतलब है कि दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह ने एक पोस्ट के जरिए प्रेग्नेंसी का ऐलान किया था, जिसमें उन्होंने जानकारी दी थी कि उनके बच्चे का जन्म सितंबर 2024 में होगा। इसके चलते फैंस भी काफी एक्साइटेड हैं।





