Sikandar Trailer: ईद पर भाईजान के स्वैग से होगा जश्न, सलमान का क्रेज बनाएगा फिल्म को हिट

Sikandar Trailer: सलमान खान की आने वाली फिल्म सिकंदर का ट्रेलर रिलीज हो गया है। लंबे इंतजार के बाद सिकंदर का धमाकेदार ट्रेलर रिलीज हुआ। 

Sikandar Trailer: इस साल की मोस्ट अवेटेड फिल्म ‘सिकंदर’ सिनेमाघरों में रिलीज होने के लिए पूरी तरह से तैयार है। ईद के मौके पर सलमान खान अपने चाहनेवालों को ईदी देने आ रहे हैं। इससे पहले सिकंदर का धमाकेदार ट्रेलर रिलज हो गया है। फिल्म में जबरदस्त एक्शन और डायलॉग हैं और साथ ही सलमान का स्वैग जो फैंस के लिए किसी ट्रीट से कम नहीं है। 23 मार्च को रिलीज हुआ सिकंदर का टीजर दर्शकों को बेहद पसंद आ रहा है। सलमान के पुराने दबंग अंदाज को  फैंस तालियां और सीटीयां बजाने से पीछे नहीं होने वाले।

भाईजान का क्रेज बना सकता है फिल्म Sikandar को हिट

ट्रेलर में सलमान और रश्मिका मंदाना का एक मजेदार सीन है, जहां रश्मिका कहती हैं, “लोग तुम्हें अलग-अलग नाम से बुलाते हैं, कोई राजा साहब, कोई संजय साहब और कोई सिकंदर साहब, पर मुझे संजय पसंद है हां।” ये डायलॉग सुनकर फैंस को झटका भी लगा और एक्साइटमेंट भी बढ़ गई। सबसे दिलचस्प बात ये है कि गजनी और सिकंदर, दोनों को ए.आर. मुरुगादॉस ने डायरेक्ट किया है।

इस ईद 2025 के लिए तैयार हो जाइए जबरदस्त सिनेमाई अनुभव के लिए! सलमान खान सिकंदर में धमाकेदार वापसी कर रहे हैं, उनके साथ नजर आएंगी खूबसूरत रश्मिका मंदाना। विजनरी प्रोड्यूसर साजिद नाडियाडवाला और मास्टर स्टोरीटेलर ए.आर. मुरुगादास के निर्देशन में बनी ये फिल्म 30 मार्च 2025 को सिनेमाघरों में दस्तक देने के लिए तैयार है।

Back to top button