Allu Arjun के बर्थडे पर बड़ा धमाका! AA22xA6 का नाम ‘राका’ रिवील…

AA22xA6 New Title ‘Raka’: अल्लू अर्जुन के 44वें जन्मदिन पर फिल्म ‘राका’ का पहला पोस्टर रिलीज हुआ, जिसमें उनका खतरनाक और इंटेंस लुक देखने को मिला.

AA22xA6 New Title ‘Raka’: ‘पुष्पा 2’ की धुआंधार कामयाबी के बाद अब अल्लू अर्जुन अपनी नई फिल्म लेकर आ रहे हैं। आज अल्लू अर्जुन के जन्मदिन के मौके पर इस फिल्म का नाम रिवील किया गया है। AA26xA6 का आधिकारिक नाम ‘राका’ (RAAKA) रखा गया है। दिलचस्प बात ये है कि इस फिल्म को ‘जवान’ के डायरेक्टर एटली डायरेक्ट किया हैं और इस फिल्म में अल्लू अर्जुन के साथ दीपिका पादुकोण नजर आने वाली हैं।

पोस्टर में डार्क और रहस्यमयी क्रिएचर

पोस्टर में एक डार्क और रहस्यमयी माहौल देखने को मिलता है, जिसमें अजीबोगरीब क्रिएचर जैसे कुछ नजर आता है. यह साफ संकेत देता है कि ‘राका’ सिर्फ एक सामान्य एक्शन फिल्म नहीं, बल्कि एक बड़े और अलग सिनेमाई यूनिवर्स की शुरुआत हो सकती है. फिल्म के पहले लुक को देखकर ये कुछ सुपरनेचुरल सा लगता है.

एटली बना रहा फैंटेसी फिल्म

इस फिल्म को एक ग्रैंड फैंटेसी-एक्शन एंटरटेनर के रूप में तैयार किया जा रहा है, जिसे अंतरराष्ट्रीय दर्शकों को ध्यान में रखकर बनाया जा रहा है. सन पिकचर्स के बैनर तले बन रही इस फिल्म में हाई-एंड विजुअल इफेक्ट्स, विशाल सेट्स और दमदार कहानी का मेल देखने को मिलेगा.

ये भी पढ़े- Allu Arjun की फिल्म का पोस्टर रिलीज, अब बर्थडे पर मिलेगा सरप्राइज

अल्लू अर्जुन इस फिल्म में एक ऐसे अवतार में नजर आएंगे, जो उनके करियर के अब तक के किरदारों से बिल्कुल अलग होगा. उनका यह नया रूप न सिर्फ स्टाइलिश होगा, बल्कि गहराई और तीव्रता से भी भरपूर होगा, जो दर्शकों के लिए एक नया अनुभव लेकर आएगा.’

ये भी पढ़े- Samay Raina अभी जिंदा है…’, IGL विवाद के बाद कॉमेडियन का तगड़ा कमबैक

फैंस की प्रतिक्रिया

जैसे ही फिल्म का नाम घोषित हुआ, सोशल मीडिया पर #Raaka और #AlluArjun ट्रेंड करने लगा। फैंस का कहना है कि ‘पुष्पा 2’ के इंतजार के बीच इस नई घोषणा ने उनकी खुशी को दोगुना कर दिया है। सन पिक्चर्स द्वारा साझा किए गए पोस्ट को कुछ ही मिनटों में लाखों लाइक्स मिल गए, जो इस प्रोजेक्ट के प्रति लोगों की दीवानगी को दर्शाता है।

ये भी पढ़े- ‘प्रलय’ की चेतावनी के साथ Tumbbad 2 ऑन फ्लोर, नवाजुद्दीन सिद्दीकी बने बड़ा सरप्राइज

Back to top button