
Allu Arjun की ‘Raaka’ में हॉलीवुड स्टार की एंट्री! विलेन के रोल के लिए कॉस्ट्यूम फाइनल
Raaka Movie: साउथ सिनेमा स्टार अल्लू अर्जुन (Allu Arjun) और डायरेक्टर एटली (Atlee) की मच-अवेटेड साइंस-फिक्शन फिल्म ‘राका’ (Raaka) को लेकर एक बड़ा अपडेट सामने आया है। ताजा रिपोर्ट्स के मुताबिक, ऑस्कर विजेता हॉलीवुड स्टार विल स्मिथ (Will Smith) इस फिल्म में एक अहम विलेन का किरदार निभाते नजर आ सकते हैं। फिल्म में उनके लुक और कॉस्ट्यूम को फाइनल कर लिया गया है।
बताया जा रहा है कि मेकर्स पिछले साल से विल स्मिथ के संपर्क में हैं और अब उनकी उपलब्धता के अनुसार विदेश में होने वाले आगामी शूटिंग शेड्यूल का प्लान तैयार किया जा रहा है।
टीम के साथ जुड़ेंगे विल स्मिथ
रिपोर्ट्स के अनुसार, विल स्मिथ की शूटिंग का स्थान उनकी डेट्स और उपलब्धता के आधार पर तय किया जाएगा। मेकर्स उनके लिए एक भव्य ओवरसीज (विदेशी) शेड्यूल की योजना बना रहे हैं। इस प्रोजेक्ट में विल स्मिथ की संभावित एंट्री ने न सिर्फ भारतीय बल्कि अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी फिल्म को लेकर जबरदस्त बज पैदा कर दिया है।
View this post on Instagram
अल्लू अर्जुन का अनोखा लुक
8 अप्रैल को अल्लू अर्जुन के जन्मदिन के अवसर पर फिल्म के आधिकारिक नाम ‘राका’ का खुलासा किया गया था, जिसे पहले ‘AA22xA6’ के नाम से जाना जा रहा था। जारी किए गए पहले पोस्टर में अल्लू अर्जुन एक बेहद रहस्यमयी और अलग लुक में नजर आए थे।
ये भी पढ़े-‘Mahakali’ में असुर गुरु ‘शुक्राचार्य’ के रोल में दिखेंगे अक्षय खन्ना! मेकर्स ने दिया बड़ा हिंट
राका’ में नजर आएंगे ये कलाकार
राका’ में दीपिका पादुकोण भी लीड रोल में हैं. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस फिल्म में मृणाल ठाकुर, रश्मिका मंदाना और जाह्नवी कपूर भी अहम किरदारों में नजर आएंगी. इस फिल्म का बजट 700 करोड़ रुपये से ज़्यादा बताया जा रहा है और इसे सन पिक्चर्स प्रोड्यूस कर रही है.
बता दें कि ये फिल्म सात भाषाओं हिंदी, तमिल, तेलुगु, मलयालम, कन्नड़, उर्दू और बंगाली में भी रिलीज की जाएगी. फिलहाल फिल्म की रिलीज डेट का ऐलान नहीं हुआ है.
ये भी पढ़े- Govinda की शादी खतरे में…? बेटे यश के साथ सुनीता आहूजा गुस्से में पहुंचीं फैमिली कोर्ट





