Stree 2 Trailer: लौट आई स्त्री, सरकटे के आतंक से थर्राएगा चंदेरी, इस दिन रिलीज़ होगी फिल्म ?

Stree 2 Trailer The Horror Continues: राजकुमार राव और श्रद्धा कपूर की मोस्ट अवेटेड फिल्म ‘स्त्री 2’ के ट्रेलर का इंतजार खत्म हो गया है। इसे रिलीज कर दिया गया है। हॉरर-कॉमेडी फिल्म एक बार फिर से दहशत फैलाने के लिए तैयार है।

यहां देखें फिल्म का का ट्रेलर-

आपको याद हो कि इससे पहले फिल्म के पोस्टर जारी किए गए थे, जिसमें श्रद्धा ने जिक्र भी किया था, ‘काली ताकत से सबकी रक्षा करने वो आ रही है।’ वहीं, सोशल मीडिया पर शेयर किए गए पोस्टर भी लिखा था, ‘सरकटे का आतंक, ओ स्त्री रक्षा करना।’ फिल्म ‘स्त्री 2’ में श्रद्धा की पॉजिटिव भूमिका है लेकिन अब ये ‘सरकटे’ की भूमिका में कौन है। फिल्म में ये देखना दिलचस्प होगा।

हॉरर कॉमेडी फिल्म ‘स्त्री-2’ एक बार फिर से पर्दे पर आने के लिए पूरी तरह से तैयार है। राजकुमार राव और श्रद्धा कपूर स्टारर फिल्म स्त्री 2 के पिछले भाग में आपने स्त्री का खौफ देखा था, वहीं अब दूसरे भाग में स्त्री नहीं बल्कि पुरूष का खौफ देखने को मिलेगा और इसका नाम है सिरकटा जो मर्दें पर नहीं बल्कि औरतों पर जमकर अत्यचार कर रहा है। राजकुमार राव और श्रद्धा कपूर की हॉरर कॉमेडी फिल्म ‘स्त्री-2’ का ट्रेलर (Stree 2 Trailer) रिलीज किया जा चुका है। रिलीज होते ही ट्रेलर सोशल मीडिया पर छा गया है।

Back to top button