Naagin 7: अक्षय कुमार ने नाग गुरू बन मारी एंट्री, ‘नागिन 7’ धाकड़ प्रोमो रिलीज

Naagin 7 Akshay Kumar Enters As Naag Guru: टीवी के पॉपुलर शो ‘नागिन 7‘ की गिरती टीआरपी को उठाने के लिए एकता कपूर ने बड़ा दांव खेला है। शो में हाल ही में अक्षय कुमार ने बतौर नाग गुरू कदम रखा है।

Naagin 7: टीवी क्वीन एकता कपूर का सुपरनैचुरल शो ‘नागिन 7’ को लेकर ऑडियंस काफी एक्साइटेड थी। लेकिन इसकी  की हालत इस वक्त काफी खराब चल रही है। टीआरपी लिस्ट में भी ‘नागिन 7’ अब बॉटम में पहुंच चुका है। ‘नागिन 7’ की लुढ़कती हुई टीआरपी को उठाने के लिए एकता कपूर ने बड़ा दांव खेला है। शो में हाल ही में एक्टर अक्षय कुमार की एंट्री हुई है, जिन्होंने बतौर नाग गुरू ‘नागिन 7’ में कदम रखा है। इससे जुड़ा नागिन 7′ (Naagin 7) का धमाकेदार प्रोमो वीडियो रिलीज हो चुका है।

खिलाड़ी कुमार ने ड्रैगन के खिलाफ मिलाया नागिन से हाथ

‘नागिन 7’ (Naagin 7)के प्रोमो वीडियो ने फैंस की एक्साइटमेंट को सातवें आसमान पर पहुंचा दिया है। वीडियो में दिखाया गया कि नाग गुरु नागिन को बताते हैं कि ड्रैगन तुम्हारा बड़ा सबसे दुश्मन है। वहीं जब नागिन पूछती है कि गुरुजी आप बताइये कि मैं क्या करूं?

 

View this post on Instagram

 

A post shared by ColorsTV (@colorstv)

 

इसपर नाग गुरु जवाब देते हैं, “ड्रैगन पर किसी का वश नहीं चलता। सिर्फ एक ही चीज है जो उसकी मौत बन सकती है। वो है उसकी खुद की आग। जब भी नागिनों की नागिन परेशान होती है, मुझे आना ही पड़ता है।” नाग गुरू अक्षय कुमार, नाग रानी से आगे कहते हैं, “इससे तुम्हें लड़ना खुद ही पड़ेगा।” वहीं नाग रानी आशीर्वाद लेते हुए कहती है, “आपके आशीर्वाद से ये नाग रानी कभी नहीं हारेगी।”

ये भी पढ़े- अंजलि राघव ने Pawan Singh को किया माफ, पर पूरी तरह से नहीं टली मुश्किल

अक्षय कुमार की नागिन 7′ (Naagin 7) में एंट्री पर फैंस खूब रिएक्शन दे रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, “नाग गुरू के तौर पर अक्षय कुमार, ये तो मैंने कभी नहीं सोचा था।” वहीं दूसरे यूजर ने लिखा, “वाह नाग गुरू अक्षय कुमार।” तीसरे यूजर ने लिखा, “शो इतना आईकॉनिक है कि अब बॉलीवुड स्टार्स भी इसमें कैमियो कर रहे हैं।”

ये भी पढ़े- ‘मुझे ऐसी शादी में नहीं रहना…’, Aishwarya Rai संग रिश्ते पर बोले Abhishek Bachchan

Back to top button