Psycho Saiyaan: इवेंट पर तेजस्वी के नखरों ने मचाया बवाल, एक्ट्रेस सुरभि चंदना लगीं रोने…

Tejasswi Prakash ने हाल ही ‘साइको सैयां’ सीरीज को को-स्टार सुरभि चंदना के साथ प्रमोट करने से मना कर दिया और वेन्यू पर भी नहीं पहुंचीं। खबर है कि उन्होंने टीम से कहलवा दिया कि जब तक सुरभि मौजूद रहेंगी, वो नहीं आएंगी।

Surbhi Chanda Cry At Psycho Saiyaan Set Due To Tejasswi Prakash: टीवी की पॉपुलर एक्ट्रेस तेजस्वी प्रकाश की जल्द ही ‘साइको सैय्यां’ में नजर आने वाली हैं, जो कि एमएक्स प्लेयर पर रिलीज होगी। लेकिन इसके प्रमोशनल इवेंट में तेजस्वी प्रकाश के नखरों से सुरभि चंदना रो पड़ीं। लेकिन हाल ही में ‘साइको सैय्यां‘ के प्रमोशनल इवेंट पर अपने नखरों के कारण तेजस्वी प्रकाश (Tejasswi Prakash) विवादों में घिर गई हैं। उनके नखरों से को-स्टार्स तो परेशान हुए ही, वहीं टीवी एक्ट्रेस सुरभि चंदना को भी रोते हुए इवेंट से जाना पड़ा।

तेजस्वी का सुरभि चंदना संग जॉइंट इंटरव्यू से इनकार

कुछ समय बाद, तेजस्वी के पब्लिसिस्ट ने मौके पर पहुंचकर एमएक्स प्लेयर की पब्लिसिटी टीम से बात की और फिर मीडिया को बताया गया कि तेजस्वी, सुरभि चंदना के साथ जॉइंट इंटरव्यू देने के लिए तैयार नहीं हैं। ‘स्क्रीन’ के मुताबिक, यह भी बताया गया कि उन्होंने तब तक वेन्यू पर आने से इनकार कर दिया था, जब तक उन्हें यह आश्वासन नहीं मिल जाता कि सुरभि चंदना ‘साइको सैयां’ के इंटरव्यू में शामिल नहीं होंगी।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Tejasswi Prakash (@tejasswiprakash)

 

रोते हुए निकलीं सुरभि चंदना

तेजस्वी प्रकाश (Tejasswi Prakash) के बारे में बात करते हुए एमएक्स प्लेयर की टीम ने कहा, “तेजस्वी और उनकी टीम को दो दिन पहले ही इस बारे में सूचित कर दिया गया था। लेकिन तब उन्होंने कोई सवाल नहीं उठाया। लेकिन कुछ देर पहले ही हमारे सामने ये बात रखी गई है और इस चीज ने हमें ऐसी परेशानी में डाल दिया है कि हम कुछ नहीं कर सकते।”

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Tejasswi Prakash (@tejasswiprakash)

 

खबरों की मानें तो तेजस्वी प्रकाश की शर्त के कारण सुरभि चंदना को इंटरव्यू करने के लिए कहा गया। वहीं तेजस्वी प्रकाश ने अकेले ही इंटरव्यू देने का फैसला किया। लेकिन सुरभि चंदना एक ही इंटरव्यू के बाद प्रमोशनल इवेंट से निकल गईं और इस दौरान उनकी आंख में आंसू भी थे।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Surbhi Chandna (@officialsurbhic)

 

वहीं, अनुद सिंह ढाका भी तेजस्वी से परेशान दिखे। जब तेजस्वी से कहा गया कि एक छोटे से ब्रेक के बाद दो और इंटरव्यूज हैं, तो एक्ट्रेस ने कहा कि उन्हें ब्रेक की जरूरत नहीं है और वह लगातार दोनों इंटरव्यू देंगे। पर अनुद सिंह ढाका वेन्यू पर सुबह साढ़े 11 बजे से मौजूद थे। उन्हें लंच ब्रेक लेना पड़ा। रिपोर्ट के मुताबिक, वह भी चिढ़ से गए और जवाब दिया, ‘कोई बात नहीं, मैं यहीं बेहोश हो जाऊंगा, लेकिन हम इंटरव्यू जारी रखेंगे। आखिर हम सब यहां तेजस्वी के लिए ही तो आए हैं।’

लेकिन स्थिति तब और बिगड़ गई, जब तेजस्वी प्रकाश की टीम ने अचानक बाकी बचे इंटरव्यूज कैंसिल कर दिए और बताया कि एक्ट्रेस को एक इफ्तार पार्टी में जाना है।

Back to top button