
Tejasswi Prakash कब करेंगी करण कुंद्रा संग शादी? एक्ट्रेस ने बताया प्लान…
Tejasswi Prakash Wedding: तेजस्वी प्रकाश और करण कुंद्रा लंबे वक्त से एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं. आए दिनों दोनों की शादी की चर्चा होती रहती है। जिस पर एक्ट्रेस ने रिएक्ट किया है.
Tejasswi Prakash Wedding: बीते कुछ समय से सोशल मीडिया पर करण कुंद्रा और तेजस्वी प्रकाश की शादी की खबरें छाई हुई हैं. रेडिट पर एक पोस्ट में यूजर ने दावा किया कि करण कुंद्रा और तेजस्वी प्रकाश ने दुनिया की नजरों से छिपकर शादी कर ली है. अब एक्ट्रेस ने इसपर चुप्पी तोड़ते हुए रिएक्शन दिया।

करण कुंद्रा संग शादी करने पर बोलीं तेजस्वी प्रकाश
तेजस्वी प्रकाश ने हाल ही में एक इंटरव्यू दिया, जिसमें उन्होंने शादी की अटकलों और आगे के प्लान पर अपना रिएक्शन दिया है। एक्ट्रेस ने बताया है कि उन दोनों का शादी का कोई प्लान नहीं है और वह अपने रिश्ते के स्टेटस से पूरी तरह खुश हैं।

बॉम्बे टाइम्स से बात करते हुए तेजस्वी प्रकाश ने साफ शब्दों में कहा कि उनका फिलहाल शादी का कोई प्लान नहीं है। तेजस्वी और करण साथ में बिग बॉस के बाद पहला प्रोजेक्ट साथ कर रहे हैं। वह इन दिनों लाफ्टर शेफ में साथ दिखाई दे रहे हैं।

साथ में काम करने के एक्सपीरियंस पर तेजस्वी प्रकाश ने कहा, ‘हमें प्रोफेशनली एक-दूसरे के साथ काम करते हुए बहुत कुछ एक्सप्लोर करने को मिलता है।

आप समझ पाते हैं कि सामने वाला किस तरह काम करना पसंद करता है। खासकर मेरे लिए, करण मेरे सीनियर हैं, तो उनसे बहुत कुछ सीखने को मिलता है। मेरे लिए ये एक लर्निंग प्रोसेस रहा है।

शादी की वायरल हो चुकी है खबर
बीते दिनों सोशल मीडिया पर एक तस्वीर वायरल हुई थी, जिसके दम पर दावा किया जा रहा था कि तेजस्वी और करण कुंद्रा ने सीक्रेटली शादी कर ली है और दोनों अपनी मैरिड लाइफ को फैंस की नजरों से छुपकर आगे बढ़ा रहे हैं। हालांकि, इन खबरों पर भी करण ने रिएक्ट किया था।

भारती सिंह के ब्लॉग में करण कुंद्रा को गोला ने भिंडी मामू कहा था। इस बात पर करण ने कहा था कि शादी वादी तो चलो हर दो चार साल बाद करवा ही देते हैं.कितना क्यूट है भिंडी मामू!!! करण ने इस पोस्ट से अपनी शादी की खबरों को गलत बताया था।
(सभी फोटो साभार-सोशल मीडिया)





