ब्रेकअप रूमर्स के बीच मलाइका का मिस्ट्री मैन के साथ फोटो वायरल…

Malaika Arora: बॉलीवुड एक्ट्रेस मलाइका अरोड़ा और अर्जुन कपूर के ब्रेकअप रूमर्स के बीच अब एक मिस्ट्री मैन के साथ मलाइका की फोटो वायरल होने लगी।

मलाइका अरोड़ा इस समय वेकेशन मोड पर हैं। वह लगातार सोशल मीडिया पर अपनी स्पेन ट्रिप से तस्वीरें और वीडियो शेयर कर रही हैं। इस बीच, उन्होंने कुछ ऐसा शेयर कर दिया है जिसके बाद फैंस के बीच हलचल बढ़ गई है। मलाइका अरोड़ा (Malaika Arora) इन दिनों स्पेन में वेकेशन एंजॉय कर रही हैं। बीते कुछ समय से एक्ट्रेस की फोटोज भी काफी वायरल हो रही है। उनकी एक फोटो ने तो लोगों को सोचने पर मजबूर कर दिया था।

मिस्ट्री मैन संग मलाइका की तस्वीर वायरल

मलाइका अरोड़ा एक बार फिर से अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर सुर्खियों में है। अर्जुन कपूर (Arjun Kapoor) संग ब्रेकअप की खबरों के बाद उन्होंने एक मिस्ट्री मैन संग फोटो शेयर कर फैंस की धड़कने बढ़ा दी थी। हर कोई इस मिस्ट्री मैन के बारे में जानना चाहता था। कई अटकलें लगाई जा रही हैं कि उन्हें कोई मिल गया है। वह स्पेन में उसी मिस्ट्री मैन संग अपना क्वालिटी टाइम स्पेंड कर रही है।

इमेज क्रेडिट-सोशल मीडिया

अर्जुन कपूर का 26 जून 2024 को बर्थडे था। उन्होंने आधी रात को अपने परिवारवालों और दोस्तों के साथ जमकर पार्टी की थी। हालांकि, इस पार्टी में मलाइका कहीं नजर नहीं आईं। इसके बाद अफवाहों का बाजार गर्म हो गया है कि क्या वाकई दोनों का रिलेशनशिप खत्म हो चुका है। मलाइका ने सोशल मीडिया पर भी एक्टर को विश नहीं किया। ऊपर से उन्होंने अपनी इंस्टा स्टोरी में एक क्रिप्टिक पोस्ट शेयर किया था जिसमें लिखा था- ‘मुझे ऐसे लोग पसंद हैं जिनपर मैं आंख बंद करके और पीठ करके भी भरोसा कर सकती हूं’। 

Back to top button