
Neha Kakkar: ‘शर्मनाक और अश्लील…’, कैंडी शॉप गाने को लेकर ट्रोल हुईं सिंगर
Neha Kakkar Trolled: नेहा कक्कड़ का नया गाना ‘कैंडी शॉप-लॉलीपॉप’ इस वक्त यूट्यूब पर ट्रेंडिंग बना हुआ है। हालांकि, इस बीच ही सिंगर के स्टेप्स लोगों के लिए सिर दर्द बन चुके हैं और नेहा कक्कड़ बुरी तरह से ट्रोल हो रही हैं।
Neha Kakkar Trolled: बॉलीवुड की फेमस सिंगर नेहा कक्कड़ का नया गाना ‘लॉलीपॉप… कैंडी शॉप’ रिलीज हो गया है और विवादों में भी आ गया है। इस गाने में नेहा के एक डांस स्टेप को अश्लील बताया जा रहा है। यूजर्स उनकी खूब आलोचना कर रहे हैं। लोग उनपर देश की संस्कृति को खराब करने का इल्जाम भी लगा रहे हैं। वो सोशल मीडिया पर निशाने पर हैं। टोनी और नेहा के इस सिंगल को 2 दिन के अंदर ही मिलियन में व्यूज मिल चुके हैं।
यूजर्स ने नेहा कक्कड़ को कर दिया ट्रोल
View this post on Instagram
डांस स्टेप देख ठनका माथा
नेहा कक्कड़ के नए गाने के लिरिक्स सुनने के बाद फैंस का माथा पूरी तरह से ठनक गया है। कैंडी शॉप गाने में नेहा कक्कड़ के डांस स्टेप को अश्लील बताते हुए यूजर्स उन पर देश की संस्कृति को खराब करने का इल्जाम लगा रहे हैं।
ये भी पढ़े- नागा चैतन्य के घर आयी खुशखबरी; शादी के एक साल बाद शोभिता…
कैंडी शॉप गाने के रिलीज होते ही म्यूजिक वीडियो के कुछ क्लिप वायरल हो गए, जिसे लेकर सोशल मीडिया पर आलोचना शुरू हो गई. कई लोगों ने डांस को अश्लील बताया, जबकि कुछ ने गाने के बोल को खराब कहा है. कुछ ने यह आरोप भी लगाया कि दोनों भाई-बहन K-pop स्टाइल को फॉलो करने की कोशिश में अधिक जोर लगा रहे हैं, लेकिन असफल रहे.
ये भी पढ़े- Homebound: ऑस्कर 2026 की रेस में ‘होमबाउंड’, 15 फिल्मों की लिस्ट में शामिल..





