The Family Man 4: खत्म नहीं हुई ‘श्रीकांत तिवारी’ की कहानी, जल्द आएगा चौथा सीजन…

The Family Man 4: OTT की सबसे पॉपुलर वेब सीरीज ‘द फैमिली मैन’ के सीजन 4 पर मुहर लग चुकी है। क्रिएटर राज निदिमोरु ने खुलासा किया है कि श्रीकांत तिवारी (मनोज बाजपेयी) की कहानी अभी बाकी है।

The Family Man 4: ओटीटी (OTT) की दुनिया में धमाका करने वाली मनोज बाजपेयी स्टारर स्पाई-थ्रिलर सीरीज ‘द फैमिली मैन’ (The Family Man) के फैंस के लिए एक बहुत बड़ी खुशखबरी सामने आई है। सीरीज के तीसरे सीजन के बाद दर्शकों को लगा था कि शायद श्रीकांत तिवारी का सफर यहीं थम गया है, लेकिन अब इसके मेकर्स ने साफ कर दिया है कि कहानी अभी खत्म नहीं हुई है। सीरीज के क्रिएटर राज निदिमोरु (Raj Nidimoru) ने आधिकारिक तौर पर ‘द फैमिली मैन सीजन 4’ (The Family Man Season 4) की पुष्टि कर दी है।

लंबी कहानी के तौर पर प्लान हुआ था शो

हाल ही में वैराइटी इंडिया को दिए एक इंटरव्यू में राज निदिमोरु ने खुलासा किया कि सीजन 3 और सीजन 4 को एक साथ एक बड़ी और लंबी कहानी के रूप में प्लान किया गया था। राज ने कहा, कुछ दर्शकों को लगा कि तीसरा सीजन अचानक खत्म हो गया, लेकिन मुख्य कहानी एक तार्किक मोड़ पर पहुंच चुकी थी। सिर्फ श्रीकांत तिवारी का सफर अधूरा था, जो स्वाभाविक रूप से अगले सीजन में जारी रहेगा।” उन्होंने यह भी बताया कि मेकर्स अब चौथे सीजन की स्क्रिप्ट पर तेजी से काम कर रहे हैं।

the family man 4 (1)

कब और कहाँ होगी रिलीज?

‘द फैमिली मैन’ अमेजन प्राइम वीडियो (Amazon Prime Video) का एक बेहद लोकप्रिय शो है, इसलिए इसका चौथा सीजन भी इसी ओटीटी प्लेटफॉर्म पर स्ट्रीम किया जाएगा। हालांकि, फैंस को श्रीकांत तिवारी की वापसी के लिए थोड़ा इंतजार करना होगा क्योंकि स्क्रिप्टिंग और शूटिंग के प्रोसेस के चलते इसकी रिलीज में अभी समय लगेगा।

ये भी पढ़े- Kangana Ranaut के ‘जंगली किस’ से कटे वीर दास के होंठ? एक्टर ने बताया पूरा सच

इस कन्फर्मेशन के बाद से ही सोशल मीडिया पर फैंस का एक्साइटमेंट सातवें आसमान पर पहुंच गया है और लोग मनोज बाजपेयी को एक बार फिर एक्शन मोड में देखने के लिए बेताब हैं।

ये भी पढ़े- Awarapan 2: दमदार अंदाज में लौटे इमरान हाशमी, आवारापन 2 का धांसू टीजर आउट

Back to top button