Ranveer Allahbadia को मिला नया प्यार, IPL में GF संग दिखे रोमांटिक मोमेंट्स

Ranveer Allahbadia Girlfriend: बीते रविवार को MI vs RCB के IPL मैच के दौरान रणवीर अल्लाहबादिया को गर्लफ्रेंड जूही भट्ट के साथ स्पॉट किया गया। सोशल मीडिया पर दोनों का वीडियो वायरल हो रहा है।

Ranveer Allahbadia Girlfriend: सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर रणवीर इलाहाबादिया AKA BeerBiceps इन दिनों गर्लफ्रेंड को लेकर चर्चा में हैं। रणवीर आईपीएल मैच देखने जा रहे थे उसी दौरान दोनों को साथ देखा गया। इसके बाद दोनों की एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने लगी। रणवीर अल्लाहबादिया बीते रविवार को आरसीबी वर्सेज मुंबई इंडियंस के मैच में अपनी गर्लफ्रेंड के साथ ट्विनिंग करते हुए मैच देखने पहुंचे। आइए, रणवीर की नई गर्लफ्रेंड के बारे में जानते हैं (Who Is Ranveer Allahbadia Girlfriend)।

कौन हैं इंफ्लुएंसर की गर्लफ्रेंड जूही भट्ट?(Ranveer Allahbadia GF Juhi Bhatt)

जूही भट्ट भी एक इंफ्लुएंसर हैं. वो 29 साल की हैं और सोशल मीडिया पर उनकी पॉपुलैरिटी बढ़ती जा रही है. उनके इंस्टाग्राम पर 4.5 लाख से ज्यादा फॉलोअर्स हैं और वो देहरादून, उत्तराखंड की रहने वाली हैं. जूही फैशन और लाइफस्टाइल से जुड़े कंटेंट बनाती हैं. जूही के इंस्टाग्राम पर उनके कंटेंट की झलक दिखती है. वो अक्सर लाइफस्टाइल, स्केच और फैशन से जुड़े वीडियोज बनाती हैं जिनपर लाखों में व्यूज आते हैं.

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Juhi Bhatt (@juhi.bhatt) 

 

जूही को इंस्टाग्राम पर करीब 468k यूजर्स फॉलो करते हैं। इनको रणवीर भी इंस्टाग्राम पर फॉलो करते हैं। महिलाओं से जुड़े कंटेंट को पसंद करने वाली जूही को बेहद प्यार करते हैं।

जब रणवीर का टूटा था दिल…

बता दें, इससे पहले रणवीर ने अपने ब्रेकअप को लेकर बात की थी। बताया जाता है कि वो निक्की शर्मा के साथ रिलेशनशिप में थे और बुरी तरह से ब्रेकअप हुआ था। इंडिया गॉट लैटेंट से पहले ही उनका दिल टूटा था। ये शो भी रणवीर के कारण विवादों में रहा था। जिसको लेकर देशभर में कई एफआईआर दर्ज हुए थे। हालही में इस विवाद को लेकर समय रैना ने रणवीर को रोस्ट भी किया।

ये भी पढ़े- व्हीलचेयर क्रिकेटर भीमा खुंटी से मिले Ranveer Singh; सादगी पर फिदा इंटरनेट

Back to top button